फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   at the petrol pump beaten salesman by five youth

पेट्रोल पंप पर तेल नहीं दिया तो कार सवार पांच लोगों ने की जमकर मारपीट

Mon, 18 Jul 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 18 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
at the petrol pump beaten salesman by five youth
- फोटो : अमर उजाला

तावडू-सोहना रोड पर धुलावट गांव के नजदीक निर्मल फिलिंग स्टेशन के सेल्समैन के साथ कार में सवार पांच अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर  मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित बसरुद्दीन पुत्र नशीर निवासी गांव पीपाका थाना तावडू ने पुलिस को बताया कि वह तावडू सोहना-रोड स्थित निर्मल फिलिग स्टेशन पर बतौर सेल्समैन नौकरी करता है। बसरुद्दीन का आरोप है कि 15 जुलाई की रात 12 बजे के करीब एक अल्टो कार पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए पहूंची।
विज्ञापन


जिसमें चार-पांच अज्ञात लोग सवार थे और जिन्होंने शराब पी हुई थी। जब उसने कार में सवार लोगों से तेल खत्म होने की बात कही तो कार में सवार लोगों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का कहना है कि उक्त लोगों ने जबरन पेट्रोल पंप का नोजल दबा दिया। जिसकी वजह से काफी तेल भी जमीन पर निकल गया। मारपीट के बाद अज्ञात बदमाश भाग गए। पुलिस ने सेल्समैन के बयान पर पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed