गर्लफ्रेंड की शादी कहीं और हुई तो कर ली आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक बैंक के असिस्टेंट मैनेजर ने प्यार में असफल होने पर फांसी लगाकर जान दे दी।
पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें युवती की शादी कहीं और होने का जिक्र है।
फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर गहराई से पड़ताल कर रही है। बैंक कर्मचारियों के अनुसार अमर कॉलोनी के संत नगर में किराए के मकान में रहने वाला अमित करीब एक महीने से बहुत ज्यादा परेशान था।
उसने खिड़की से झांक कर देखा तो...
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस के अनुसार मूल रूप से समस्तीपुर (बिहार) निवासी अमित कुमार मेहतो (27) न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित कॉरपोरेशन बैंक में असिस्टेंट मैनेजर था।
शुक्रवार को वह बैंक से छुट्टी लेकर घर चला गया था। शनिवार को जब वह नहीं आया तो बैंक की ओर से उसे संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन अमित ने कॉल रिसीव नहीं की।
बैंक कर्मचारी दीपक अमित के घर पहुंचा। दरवाजा अंदर से बंद था। दीपक ने झांककर देखा तो अमित फांसी पर लटका हुआ था। उसने तुरंत मकान मालिक को इसकी सूचना दी और मकान मालिक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
मां के नाम लिखा सुसाइड नोट
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अमित का शरीर नीचे उतारा और तुरंत अस्पताल भिजवाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
अमित ने डायरी में अपनी मां के नाम हिंदी में एक पेज का सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने कहा कि वह एक युवती से प्यार करता था, लेकिन उसे पा नहीं सका। युवती बहुत अच्छी है। वह उसका ध्यान रखती थी और खाना खिलाती थी।
नोट में अमित ने अपने परिजनों से कहा कि वे युवती की शादी में जरूर जाएं। अपनी बहन के लिए अमित ने लिखा है कि वह उसके लिए कुछ नहीं कर सका। पुलिस का कहना है कि अमित के परिजनों को सूचना दे दी गई है।