फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   assam girl says she was kidnapped raped and sold

अपहरण के बाद युवती से रेप, जबरन कराई वेश्यावृत्ति

Wed, 15 Oct 2014 04:07 PM IST
Updated Wed, 15 Oct 2014 04:07 PM IST
विज्ञापन
assam girl says she was kidnapped raped and sold

असम की रहने वाली एक युवती ने दिल्ली पुलिस के सामने ऐसा बयान दिया जिसे सुनकर सब हैरान रह गए। 25 साल की इस युवती ने कहा कि जब वह छोटी थी तभी उसका अपहरण कर लिया गया था।

विज्ञापन


लड़की ने कहा कि अपहरण करने वाले शख्स ने रेप के बाद जबरन उसकी शादी हरियाणा के एक व्यक्ति से कराई थी। उसने यह भी बताया कि वह हाल में गिरफ्तारी हुई एक प्लेसमेंट एजेंसी की संचालक के जरिए दिल्ली लाई गई थी।
विज्ञापन


लड़की के आरोपों के बाद पुलिस गंभीरता से मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को उम्मीद है कि इस केस के जरिए वह तानव तस्करी से जुड़े और कई केस सामने ला सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबरन शादी के बाद कराता था वेश्यावृत्त‌ि

assam girl says she was kidnapped raped and sold

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार रात राजौरी गार्डेन थाने में पहुंची युवती ने बताया कि करीब 10 साल पहले उसे किडनैप कर लिया गया था। इसके बाद उसके साथ रेप किया गया और फिर मुन्ना चौधरी नाम के व्यक्ति के हाथों बेच दिया गया।

टीओआई की खबर के मुताबिक, मुन्ना ने उसके साथ ज्यादती की और जबरन शादी के बाद उसे वेश्यावृत्ति में धकेल दिया। युवती ने बताया कि इस शादी से उनके दो बच्चे भी हैं।

आरोप है कि रोहतक में रहने वाले मुन्ना ने उसे नजरबंद करके रखता था लेकिन कुछ दिन पहले वह किसी तरह वहां से भागने में कामयाब रही और सीधे पुलिस के पास पहुंची।

कोर्ट के बाहर की थी पिटाई

assam girl says she was kidnapped raped and sold

उसने बताया कि मुन्ना एक बिजनेसमैन है, उसने मोटी रकम देकर उसे खरीदा था और रोहतक में ही उससे शादी की थी। कुछ दिन पहले वह चोरी से भाग निकली और दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में शादी तोड़ने की अर्जी देने पहुंच गई।

वह कोर्ट तो पहुंची लेकिन वहां उसे मुन्ना मिल गया। मुन्ना ने वहीं पर उसे जमकर पीटा और फिर से घर में ले जाकर कैद कर दिया, लेकिन एक बार फिर वह भागने में कामयाब रही।

युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुन्ना के खिलाफ रेप, मानव तस्करी और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed