{"_id":"a4d9424c0c7daea10e62922dfb99c12c","slug":"ashiana-fled-with-the-money-promised-builder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशियाना देने का वादा कर पैसे लेकर भागा बिल्डर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आशियाना देने का वादा कर पैसे लेकर भागा बिल्डर
अमर उजाला, इंदिरापुरम
Updated Sun, 06 Dec 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिंदगी की गाढ़ी कमाई से एक-एक पैसे जोड़कर लोगों ने नोएडा में आशियाना खरीदने का सपना तो देखा, लेकिन यह पूरा होने से पहले ही टूट गया। लोगों को फ्लैट तो मिला, नहीं बुकिंग के लिए जमा किया गया पैसा।
विज्ञापन
बिल्डर पैसा लेकर रफूचक्कर हो गया है। परेशान लोग नोएडा पुलिस के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन न पुलिस कुछ कर रही है, बिल्डर का कुछ पता चल रहा।
टीएचए के सैकड़ों परिवार के साथ यह धोखा हुआ है। जिससे नाराज लोगों ने रविवार को स्वर्णजयंती पार्क में बिल्डर के खिलाफ बैठक कर विरोध प्रदर्शन किया।
दरअसल नोएडा सेक्टर-71 स्थित प्रथम हाइट्स प्रोजेक्ट ने सस्ते फ्लैट लॉंच किए थे। इसमें सात-आठ लाख रुपये में वन बेडरूम दिया जा रहा था। बिल्डर द्वारा बिछाए गए मकड़जाल में आसानी से लोग फंसने लगे।
विज्ञापन
सस्ते फ्लैट के चक्कर में एक ही परिवार के पांच लोगों ने फ्लैट बुक कराया। आर्मी से रिटायर रघुनाथ कुमार ने बताया कि रिटायरमेंट के बाद जो भी पैसे मिले उससे उन्होंने फ्लैट बुक करा दिया। व
विज्ञापन
हीं राहुल ने पर्सनल लोन लेकर फ्लैट बुक कराया। अब बैंक में किस्त जमा करनी है। कुछ लोगों ने शहर में रहने का सपना देख गांव का घर बेचकर यहां फ्लैट बुक करा लिया। शहर में फ्लैट तो मिला नहीं, गांव का भी घर चला गया।
ऐसे परेशान सैकड़ों की तादाद में लोग रविवार को स्वर्णजयंती पार्क में एकत्र हुए। बैठक व प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे दिनेश रावत ने बताया कि बिल्डर के खिलाफ लड़ाई की तैयारी की जा रही है।
पुलिस में शिकायत की गई है समस्या हल न होने पर कोर्ट भी जाएंगे। बैठक में टीएचए के साथ ही दिल्ली के पांडव नगर, सरोजनी नगर, पीतमपुरा जैसे इलाकों से लोग पहुंचे।
आवंटी ज्योति गुप्ताने बताया कि छह लाख रुपये बिल्डर के यहां जमा कर चुके हैं। बिल्डर तो भाग गया अब आगे क्या करें कुछ समझ नहीं आ रहा।
आवंटी शांता ने बताया कि परिवार में मेरे साथ मेरी दो बेटी व बेटे ने भी फ्लैट बुक कराया था। कुल पांच फ्लैट बुक किए गए। जिसकी राशि भी जमा की गई है।