फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arrest of bjp leader harak singh rawat in rape case is soon possible

दुष्कर्म के मामले में भाजपा नेता रावत की गिरफ्तारी तय, महिला ने कोर्ट में दिया बयान

Sun, 31 Jul 2016 09:11 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 31 Jul 2016 09:11 AM IST
विज्ञापन
arrest of bjp leader harak singh rawat in rape case is soon possible
हरक सिंह रावत

कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए हरक सिंह रावत का विवादों से पुराना नाता रहा है। दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाले महिला ने उनके खिलाफ 2003 में भी देहरादून में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। हालांकि सीबीआई ने उन्हें मामले में क्लीनचिट दे दी थी।

विज्ञापन


ताजा मामले में रावत की गिरफ्तारी तय मानी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस सूत्रों का कहना है कि महिला ने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत शनिवार दोपहर को कोर्ट में जो बयान दर्ज कराए हैं उसपर पर वह कायम है।
विज्ञापन


पुलिस भाजपा नेता को पूछताछ के लिए नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरक सिंह रावत ने 29 जुलाई को ग्रीन पार्क स्थित अपने घर पर महिला को बुलाया था और उससे पुराने मामले के लिए माफी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब महिला रावत की बातों में आ गई तो उन्होंने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला शुक्रवार रात को ही सफदरजंग एंक्लेव थाने पहुंच गई थी।

पहले भी दर्ज हो चुका है छेड़छाड़ का मामला 

arrest of bjp leader harak singh rawat in rape case is soon possible

पुलिस ने रात को ही महिला की मेडिकल जांच कराई थी। महिला ने सिर्फ दुष्कर्म की शिकायत दी है, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।

हालांकि पुलिस अधिकारी का कहना है कि इस मामले में सोच समझकर कदम उठाया जा रहा है। इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं भाजपा नेता के प्रति कोई राजनीतिक षड्यंत्र तो नहीं रचा गया है। 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत की सरकार के दौरान बगावत करने वाले कांग्रेस के नौ विधायकों में हरक सिंह रावत प्रमुख थे। इसके दौरान वे भाजपा में शामिल हो गए। सरकार के बहुमत साबित होने तक वे इस मामले में भी खूब विवादों में रहे।

भाजपा नेता के खिलाफ वर्ष 2014 में एक अन्य महिला ने सफदरजंग एंक्लेव थाने में ही छेड़छाड़ का भी मामला दर्ज कराया था। हालांकि कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने महिला अपने बयानों में पलट गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed