{"_id":"5708c7dd4f1c1b190dc810ca","slug":"anti-social-elements-qurreled-with-passengers-and-army-presonal-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादर एक्सप्रेस में घुसे शरारती तत्व, जवान हुआ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दादर एक्सप्रेस में घुसे शरारती तत्व, जवान हुआ घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 09 Apr 2016 02:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओल्ड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर बृहस्पतिवार की रात कुछ शरारती तत्वों ने दादर एक्सप्रेस की जनरल बोगी में घुस गए। इसे लेकर बैठे यात्रियों ने हंगामा किया। बताया जाता है कि वह यात्रियों के सामान को उतारने की फिराक में थे।
विज्ञापन
शोर शराबा सुनकर ट्रेन से उतरे आरपीएफ एस्कार्ट के जवान ने जब शरारती तत्वों को भगाने की कोशिश की तो उनकी हाथापाई भी हुई। सूचना मिलने पर जीआरपी का एक जवान जब तक प्लेटफार्म पर पहुंचता, शरारती तत्व पत्थरबाजी करते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
अमृतसर से मुंबई जाने वाली 11058 दादर एक्सप्रेस बृहस्पतिवार की रात डेढ़ घंटे की देरी से ओल्ड स्टेशन पर करीब 10:30 बजे पहुंची थी। ट्रेन का ठहराव प्लेटफार्म नंबर-4 पर कराया गया था। इसी दौरान 4-5 युवक प्लेटफार्म पर पहुंच गए और जनरल बोगी में घुस गए।
विज्ञापन
बताया जाता है कि वह कुछ यात्रियों के सामान को इधर-उधर करने लगे। इस पर बैठे यात्रियों ने शोर मचाया और हंगामा किया। इसी बीच ट्रेन एस्कॉर्ट कर रहे आरपीएफ के जवान ने टार्च जलाकर उन्हें भागने के लिए कहा।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बदमाश भागने के बजाय आरपीएफ जवान के साथ हाथापाई करने लगे। शोर-शराबा सुन जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन बदमाश पत्थरबाजी करते हुए भाग निकले।
निहत्था पहुंचा था जीआरपीकर्मी
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि सूचना पर एक जीआरपी कर्मी निहत्था ही पहुंचा था। न तो उसके पास डंडे थे और न ही टॉर्च, जबकि प्लेटफार्म नंबर चार पर अंधेरा रहता है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि जीआरपी सुरक्षा को लेकर कितनी गंभीर है। रही बात आरपीएफ की तो वह दूर-दूर तक नहीं दिखाई दे रही थी।
घटना के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। मै अभी बाहर हूं। एसएचओ से बात करता हूं। -यादराम, डीएसपी जीआरपी