फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Another arrest in kidney racket case, were given by the 24 million recipients

किडनी रैकेट कांड में हुई एक और गिरफ्तारी, प्राप्तकर्ता ने दिए थे 24 लाख

Fri, 24 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Another arrest in kidney racket case, were given by the 24 million recipients
किड़नी रैकेट - फोटो : फाइल फोटो

दिल्ली पुलिस ने अपोलो किडनी रैकेट कांड में एक किडनी प्राप्तकर्ता को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। किडनी कांड में किसी प्राप्तकर्ता की ये पहली गिरफ्तारी है।

विज्ञापन


इस मामले में अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं। गाजियाबाद, यूपी का रहने वाला आरोपी प्राप्तकर्ता आशुतोष (23) पश्चिमी दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इसे किडनी कानपुर के रहने वाले उमेश श्रीवास्तव ने दी थी। उसने किडनी के लिए 24 लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन


किडनी देते समय उमेश उसका फूफा बना था। ज्यादा ब्लड प्रेशर होने के कारण आशुतोष की किडनी खराब हो गई थी। इस रैकेट कांड के सामने आने के बाद आशुतोष अपने घर से गायब हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादा ब्लड प्रेशर से खराब हो गई थी किडनी

Another arrest in kidney racket case, were given by the 24 million recipients
किड़नी रैकेट - फोटो : अमर उजाला

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आशुतोष ने अग्रिम जमानत के लिए सेशन कोर्ट में आवेदन किया था, लेकिन कोर्ट ने उसकी अग्रिम जमानत की याचिका को खारिज कर दिया था।

पुलिस को बाद में पता लगा कि आरोपी पटले नगर स्थित निझारा अस्पताल में भर्ती है। पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को अस्पताल पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के अस्पताल में भर्ती होने के कारण जज को अस्पताल में ही बुलाया था। जज ने उसे न्यायिक हिरासत में जाने के आदेश दिए हैं।

हालांकि, आरोपी देर रात तक अस्पताल में ही था। पुलिस ने अस्पताल की सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली पुलिस की कई टीमें और प्राप्तकर्ता को दबोचने लिए देश में कई जगह छापेमारी कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed