फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   animal thief gang told that how they stolen them in delhi

जानवरों की चोरी करने वाले गैंग ने पुलिस के सामने किए कई चौंका देने वाले खुलासे

Tue, 04 Jul 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Jul 2017 09:32 AM IST
सार

गाजियाबाद और लोनी के ध्यानार्थ

मवेशियों को लगाते थे बेहोशी का इंजेक्शन
पकड़े गए लुकमान उर्फ टिल्लू गैंग ने पूछताछ में किया खुलासा

मवेशियों को टैंपो में लादकर गाजियाबाद के डासना ले जाते थे
मंजूर नामक आरोपी को बेच देते थे, पुलिस को मंजूर की तलाश      

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।

विज्ञापन
animal thief gang told that how they stolen them in delhi
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की सीमा से सटे इलाकों में मवेशी चोरी करने वाले लुकमान उर्फ टिल्लू गैंग ने खुलासा किया है कि वह मवेशियों को बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया करते थे। इसके बाद सभी मवेशियों को टाटा-407 में भर दिया जाता था।

विज्ञापन


एक टैंपो में करीब 16 मवेशियों को भरने के बाद आरोपी इनको गाजियाबाद के डासना में मंजूर नामक शख्स के पास ले जाकर बेच देते थे। मंजूर इन सभी मवेशियों को कसाइयों को बेच दिया करता था। पुलिस को मंजूर की तलाश है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि एसीपी संजय सहरावत व इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह चाहर व अन्य की टीम ने आरोपियों को दबोचा है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया है कि वे 100 से अधिक मवेशी चोरी, वाहन चोरी, लूटपाट व चोरी की अन्य वारदात में शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल इनकी गिरफ्तारी से 25 मामले सुलझे हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो टैंपो, चार तमंचे, दस कारतूस और चोरी करने में इस्तेमाल किया जाने वाला अन्य सामान भी बरामद किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर छानबीन कर रही है।


बता दें कि अपराध शाखा ने हल्की मुठभेड़ के बाद लोनी (यूपी) निवासी परवेज अली उर्फ राणा (23), लुकमान उर्फ टिल्लू (32), नहाल, मसूरी (गाजियाबाद) निवासी आबिद (25), मसूरी, (गाजियाबाद) निवासी कमरू (27) और लोनी निवासी शाहजाद (21) को दबोचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed