फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Anil Dujana gang shot five people including two brothers of Noida's SP leader

दुजाना गैंग ने सपा नेता के दो भाइयों को गोली मारी

Mon, 21 Jul 2014 01:37 PM IST
Updated Mon, 21 Jul 2014 01:37 PM IST
विज्ञापन
Anil Dujana gang shot five people including two brothers of Noida's SP leader

अनिल दुजाना गैंग के लोगों ने रविवार देर रात नोएडा के एक समाजवादी पार्टी के नेता के दो भाइयों समेत पांच लोगों को गोली मार दी। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


पुलिस की जानकारी के अनुसार दिल्ली के तिमारपुर के वजरीबाद में नोएडा के सपा नेता राकेश यादव के दो भाइयों प्रमोद यादव और मुकेश यादव रविवार रात अपने तीन दोस्तों के साथ बातचीत में मशगुल थे।
विज्ञापन


तभी कुछ बदमाशों ने उनपर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस दौरान प्रमोद, मुकेश के अलावा राहुल भी बुरी तरह जख्मी हो गया। साथ ही दो और लोगों को भी छर्रे लग गए। इसी बीच किसी पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने सभी घायलों को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कॉर्पियो भी लूट ले गए बदमाश

Anil Dujana gang shot five people including two brothers of Noida's SP leader

बदमाशों ने सपा नेता के भाइयों और उनके दोस्तों को गोली मारने के बाद सपा नेता के भाई की स्‍कॉर्पियो गाड़ी लूटकर ले गए। सपा नेता का भाई प्रमोद जलबोर्ड में ठेकेदार है।

पुलिस प्रथम दृष्टया इस रंजिश का मामला बता रही है। हालांकि अभी पुलिस कई दृष्टिकोणों से मामले की जांच कर रही है। वहीं पीड़ितों ने पश्चिमी यूपी के बड़े गैंग अनिल दुजाना पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके के भोवापुर गांव के जंगल में दुजाना गैंग के गैंगस्टर ज्ञानेंद्र दुजाना की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed