{"_id":"596215e64f1c1b4c718b4680","slug":"angry-husband-killed-wife-as-she-delay-to-serve-food-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":" बीवी ने खाना परोसने में की देरी तो पति ने गोली मारकर कर दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीवी ने खाना परोसने में की देरी तो पति ने गोली मारकर कर दी हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 10 Jul 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
गन शॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में एक पति के मामूली बात पर अपनी पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पत्नी ने खाना परोसने में देरी की, तो आक्रोशित पति ने उसे गोली मार दी। हत्या के बाद पति ने खुद थाने पहुंचकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
क्या है मामला?
50 साल की सुनैना अपने 55 साल के पति अशोक के साथ रहती थी। शनिवार की रात अशोक काम से लौटा और बीवी से उसने खाना मांगा। सुनैना ने खाना परोसने में थोड़ी देर कर दी। इस बात से अशोक इतना गुस्सा हुआ कि उसने तमंचे से बीवी पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही सुनैना की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। आरोपी ने खुद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन