फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   amit wants to famous for being MLA

विधायक बनने के लिए अमित को होना था फेमस, रच दी कन्हैया व उमर की हत्या की साजिश

Mon, 16 May 2016 09:19 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 16 May 2016 09:19 AM IST
विज्ञापन
amit wants to famous for being MLA

मेरठ का अमित जानी आगामी यूपी विधानसभा चुनाव लड़ना चाहता था, जिसके लिए उसने तैयारी पूरी कर ली थी। वह चाहता था कि उसे अच्छी पार्टी से टिकट मिल जाए, जिसके लिए पहचान जरूरी थी। अपने इस मकसद को पूरा करने के लिए उसने देशद्रोह का आरोप झेल रहे कन्हैया कुमार व उमर खालिद को चुना।

विज्ञापन


ये खुलासा जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार व उमर खालिद की हत्या के लिए बस में हथियार रखने के मुख्य आरोपी अमित जानी ने किया है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार तिलक मार्ग थाना पुलिस ने दो दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद अमित जानी को रविवार को पटियाला कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन


कोर्ट ने अमित जानी को चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अमित जानी को गत बृहस्पतिवार को ग्रेटर कैलाश इलाके से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस इस मामले में अमित जानी के भाई सौरव, उसके दोस्त व चंद्रभान को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

amit wants to famous for being MLA

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार अमित जानी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह प्रचार पाना चाहता था, हालांकि वह किसी की हत्या के मूड में नहीं था। अमित जानी को लगता था कि कन्हैया की हत्या की साजिश रचकर उसे प्रचार मिलेगा और पुलिस उसे नहीं पकड़ पाएगी।

अमित जानी ने पुलिस को ये नहीं बताया कि वह हथियार कहां से लेकर आया। जिस व्यक्ति से उसने हथियार लेने की बात कही थी उसने पुलिस पूछताछ में कहा कि अमित जानी से झगड़ा होने की वजह से उसने उसका नाम लिया था।

अमित जानी के घर पर हुई छापेमारी
तिलक मार्ग थाने की एक पुलिस टीम ने रविवार तड़के मेरठ स्थित अमित जानी के घर पर छापेमारी की। पुलिस ने अमित के घर से उसका मोबाइल फोन बरामद किया है। अमित ने वारदात के वक्त इसी मोबाइल का इस्तेमाल किया था, जिसकी कॉल डिटेल निकाल ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed