फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AIIMS PG student rapes girl student.

एम्स के 'डॉक्टर' ने किया छात्रा से रेप

Tue, 18 Nov 2014 10:48 PM IST
Updated Tue, 18 Nov 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
AIIMS PG student rapes girl student.

दिल्ली के एम्स के पीजी स्टूडेंट पर आईसीएमआर की पीजी स्टूडेंट ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जमानत पर छूटे युवक पर अब युवती ने डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। मामले में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से भी शिकायत की गई है।

विज्ञापन


शिकायत स्वास्थ्य मंत्रालय से होते हुए एम्स प्रशासन तक पहुंच चुकी है। एम्स के सूत्रों के मुताबिक, आईसीएमआर की सफदरजंग शाखा की पीजी की छात्रा ने एम्स के लैब मेडिसिन के पीजी स्टूडेंट पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को लिखे पत्र में युवती ने कहा कि जमानत पर छूटने के बाद आरोपी उसे डरा धमका रहा है।
विज्ञापन


मंत्रालय की ओर से स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप करने के लिए कहा गया है। मामले में स्वास्थ्य मंत्रालय ने एम्स प्रशासन से जवाब मांगा है। हौज खास थाने में अगस्त-2014 में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उससे कई बाद दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी वर्ष फरवरी में जब युवक ने जबरन सर गंगा राम अस्पताल में उसका गर्भपात भी कराया। जब युवक ने शादी से इनकार कर दिया तब युवती ने हौज खास थाने में युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।

युवती को छेड़ा, कपड़े फाड़े

AIIMS PG student rapes girl student.

फरीदाबाद के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के घर में घुस कर उसके पूर्व सहकर्मी ने बदतमीजी की। विरोध करने पर दबंग ने उसके कपड़े फाड़ दिए। चीखने चिल्लाने पर लोगों के जमा होने पर दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।

महिला पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। महिला शहर की एक फैक्ट्री में काम करती थी। वहां छज्जन नगर तिलपत का रहने वाला एक युवक उसको परेशान करता था। पीड़िता ने बताया कि इस वजह से उसने नौकरी छोड़ दी थी।

सोमवार को युवती अपने घर में कपड़े धो रही थी कि दबंग युवक घुस आया। उसने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने बचाव किया तो दबंग ने उसके कपड़े फाड़ दिए। महिला एएसआई सुमित्रा ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed