फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After the murder of youth drama, GT Road jam.

युवक की हत्या के बाद हंगामा, जीटी रोड जाम

Wed, 08 Apr 2015 01:22 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 08 Apr 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
After the murder of youth drama, GT Road jam.
एक अप्रैल से लापता सागर उर्फ चुन्नू (22) की हत्या प्रेम प्रसंग में दिल्ली बुलाकर कर दी गई और शव को साहिबाबाद में फेंक दिया गया। दिल्ली के जीटीबी थाने में गुमशुदगी दर्ज होने के बावजूद पुलिस लावारिस में उसका अंतिम संस्कार कर चुकी है।
विज्ञापन


इससे नाराज मृतक के परिजनों ने मंगलवार सुबह हंगामा कर जीटी रोड जाम कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि सागर की शादीशुदा प्रेमिका ने उसे फोन कर बुलाया और परिजनों से उसकी हत्या करा दी।
विज्ञापन


उन्होंने साहिबाबाद पुलिस और आरोपी लड़की के परिजनों से साठगांठ करने का आरोप लगाया है। प्रेमिका के विवेकानंद नगर स्थित घर में पत्थर फेंककर तोड़फोड़ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिहानी गेट पुलिस ने उन्हें  समझाकर शांत किया व दिल्ली का मामला बताकर वहां भेजा। इस दौरान पुलिस व परिजनों की नोकझोंक भी हुई। वहीं, साहिबाबाद पुलिस युवक की मौत रोड एक्सीडेंट में होना बता रही है।

सागर उर्फ चुन्नू दौलतपुरा हरवंश नगर निवासी था। वह कपड़े की दुकान पर नौकरी करता था। परिजनों ने बताया कि वह विवेकानंद नगर में रहने वाली एक लड़की से प्रेम करता था। दोनों घर से भागे थे।

बाद में उन्हें बरामद कर लिया गया था। प्रेमिका की बहन दिल्ली हर्ष विहार में रहती है। एक अप्रैल को वह एक फोन कॉल आने पर पड़ोसी किशोर के साथ दिल्ली हर्ष विहार स्कूटी से गया था।

हर्ष विहार में किशोर को सागर ने यह कहते हुए एक जगह रुकने के लिए कहा कि वह गर्लफ्रेंड से मिलने जा रहा है। मगर दो घंटे बाद भी वह वापस नहीं आया।

किशोर ने सागर के बडे़ भाई विक्रांत को इसकी सूचना दी। विक्रांत दिल्ली पहुंचा और सागर को ढूंढा, मगर वह नहीं मिला। दो अप्रैल को परिजन दिल्ली जीटीबी थाने पहुंचे और शिकायत की।

पुलिस उन्हें हर्ष बिहार काॅलोनी ले गई। हर्ष विहार में सागर की स्कूटी एक फ्लैट के नीचे खड़ी मिली। वहां पर सागर की गर्लफ्रेंड की मां-बहन मिलीं। उन्होंने सागर के बारे में जानकारी से इंकार किया।

पड़ोसियों ने बताया था कि प्रेमिका के परिजन एक युवक को मारपीट कर कार में जबरन बैठाकर ले गए थे। सागर की गर्लफ्रेंड की हापुड़ में शादी हो चुकी है। उसका परिवार सिहानी गेट के विवेकानंद नगर का रहने वाला है।

तीन अप्रैल को विवेकानंद नगर में सागर की प्रेमिका दिखी तो परिजन सिहानी गेट थाने पहुंचे और प्रेमिका से पूछताछ करने की मांग की। पुलिस ने जीटीबी का मामला बताकर उन्हें दिल्ली भेज दिया।

सोमवार को सागर के परिजन जीटीबी दिल्ली पहुंचे और प्रदर्शन किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई और सागर की बरामदगी के लिए 24 घंटे का समय मांगा।

सागर के भाई और दो अन्य परिजन देर शाम तक जीटीबी थाने में मौजूद रहे। एक सूचना पर जीटीबी पुलिस सोमवार रात सागर के परिजनों को साथ लेकर साहिबाबाद थाने पहुंची।

साहिबाबाद पुलिस ने एक मृत युवक की फोटो दिखाई, जिसकी पहचान सागर के रूप में परिजनों ने की। विक्रांत ने बताया कि साहिबाबाद पुलिस ने उन्हें बताया कि सागर को अज्ञात वाहन ने 2 अप्रैल को मोहनगर से पसौंडा रोड पर गरिमांजलि स्कूल के पास टक्कर मार दी थी।


हादसा कुछ लोगों ने देखा था। हादसे में उसकी मौत हो गई थी। शिनाख्त न होने पर शव का लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया था। इस पर परिजन भड़क गए।

उनका आरोप है कि साहिबाबाद और दिल्ली पुलिस की प्रेमिका के परिजनों से साठगांठ है, जिस कारण हत्या को हादसा बताकर लावारिस में अंतिम संस्कार किया।

मंगलवार सुबह साढे़ सात बजे सागर के परिजनों ने उसकी गर्लफ्रेंड के विवेकानंद नगर स्थित घर पर तोड़फोड़ की। गर्लफ्रेंड के घर ताला लगा था।

इसके बाद परिजन जीटी रोड पहुंचे व सुबह करीब साढे़ आठ बजे भाटिया मोड़ पुल के पास जाम लगाया। एक घंटे तक जीटी रोड जाम रहा। सिहानी गेट पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed