फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   after Passport Visa will be examined than tenant foreigner

पासपोर्ट-वीजा की जांच के बाद ही विदेशी बनेंगे किरायेदार

Mon, 02 May 2016 07:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 02 May 2016 07:29 AM IST
विज्ञापन
after Passport Visa will be examined than tenant foreigner
- फोटो : Demo pic

शहर में रह रहे विदेशी नागरिकों का सत्यापन जरूरी कर दिया गया है। इसके लिए मकान मालिकों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है। किसी भी विदेशी को किराये पर घर देने से पहले पासपोर्ट और वीजा की जांच करने व स्थानीय पुलिस की जानकारी पर उसका सत्यापन करने के बाद ही किरायेदार रखना होगा। मालिक की गलती पाए जाने पर कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन


सिग्मा-थ्री में बगैर वीजा-पासपोर्ट के तीन साल से रह रहे नाइजीरियाई युवकों को लॉटरी के बहाने ठगी का नेटवर्क चलाने के आरोप में केरल पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार किया था। इस खुलासे से शहर की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगने लगे हैं।
विज्ञापन


आरोपियों ने सैकड़ों लोगों से डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी की है। पूरे मामले को आईजी सुजीत पांडेय ने गंभीरता से लिया है। शहर में रह रहे ऐसे अन्य विदेशी नागरिकों की पहचान कराने के लिए ग्रेटर नोएडा पुलिस को निर्देशित किया है। साथ ही, सख्ती बरतते हुए यह भी कहा कि यदि कोई भी मकान मालिक दस्तावेज की जांच कराए बिना विदेशी नागरिकों को किराये पर मकान देते हैं तो उन पर भी कार्रवाई होगी। साथ ही, एलआईयू (लोकल इंटेलीजेंस यूनिट) को भी अपने खुफिया तंत्र को मजबूत करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशियों का आपराधिक गतिविधियों का रिकार्ड
- 2013 में मीडिया विलेज सोसायटी में नाइजीरियाई छात्रों के बीच संघर्ष।
- 2013 में सेक्टर ओमीक्रोन में चार नाइजीरियन नशीला पदार्थ बनाते पकड़े गए थे।
- 22 दिसंबर 2015 को एच्छर मार्केट में विदेशी छात्रों ने दुकानदार के साथ की थी मारपीट।
- 13 मार्च 2016 को अल्फा वन में मैनेजर से विदेशी युवकों ने तमंचे के बल पर की थी लूट।
- 8 अप्रैल 2016 को एलेस्टोनिया सोसायटी में रहने वाले नाइजीरियन युवकों ने खुले पैसे मांगने पर दुकानदार को पीटा।
- 30 अप्रैल 2016 को सिग्मा-3 में रहकर तीन नाइजीरियन युवक चला रहे थे ठगी का धंधा।

घरेलू किरायेदारों पर भी यही प्रणाली
एसपी देहात अभिषेक यादव ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों और सोसायटी मेें पहले से ही किरायेदारों का सत्यापन कराने के बाद ही मकान किराये पर देने के लिए कहा गया है। सत्यापन अभियान भी चलाया गया है। विदेशी और घरेलू किरायेदारों को बिना सत्यापन के बाद ही किराये पर मकान देने के लिए कहा गया है।

सत्यापन कराने के लिए कहने पर विदेशी नागरिक लड़ाई पर उतर आते हैं। पिछले दिनों पुलिस ने सेक्टर में सत्यापन अभियान शुरू किया था, लेकिन अभियान पूरा नहीं हो सका है। पुलिस इस कार्य को फिर से शुरू कराए तो आरडब्ल्यूए भी पूरा सहयोग करेगा। शहर की सुरक्षा बहुत जरूरी है।

- गजेंद्र भाटी, ओमीक्रॉन-1ए आरडब्ल्यूए अध्यक्ष

शहर में रह रहे नाइजीरियाई, कांगो आदि देशों के नागरिकों द्वारा नशीला पदार्थों की बिक्री, लूट, मारपीट और अब ठगी जैसी आपराधिक गतिविधियां सामने आने लगी हैं। इसे रोकना बहुत जरूरी है, इसके लिए पुलिस के सहयोग से समय-समय पर सत्यापन होना चाहिए।
- जितेंद्र शर्मा, सिग्मा-3 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed