फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   after engagemen he used to make physical relations years after refused to get married with that girl

सगाई कर बनाता रहा शारीरिक संबंध, तीन साल बाद किया शादी से इनकार

Sun, 26 Nov 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 26 Nov 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
after engagemen he used to make physical relations years after refused to get married with that girl

थाना एनआईटी क्षेत्र में एक युवक सगाई होने के बाद तीन साल तक मंगेतर के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब युवती व उसके परिजनों ने शादी का दबाव बनाया तो उसने शादी से इंकार कर दिया।

विज्ञापन


युवक के परिजनों ने दूसरी जगह उसकी शादी की बात भी चलानी शुरू कर दी । युवती ने एनआईटी थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन साल पहले परिवार वालों ने उसकी सगाई इसी क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के साथ की थी। सगाई के बाद दोनों के बीच फोन पर बातें होने लगीं और धीरे-धीरे दोनों मिलने भी लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि एक दिन युवक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, मगर युवती ने मना कर दिया। इस पर युवक ने उससे कहा कि वैसे भी थोड़ी दिन में उनकी शादी हो जाएगी। आरोप है कि इस तरह उसने युवती पर भावनात्मक दबाव बनाकर शारीरिक संबंध बना लिए।

इसके बाद वह लगातार युवती से मिलने-जुलने लगा और यह सिलसिला तीन साल तक चलता रहा। मगर पिछले कुछ दिनों से युवती के मंगेतर ने उससे मिलना-जुलना बंद कर दिया। इस पर युवती व उसके परिवार वालों ने युवक पर शादी के लिए दबाव डालना शुरू किया।

मगर युवक ने शादी से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। उसने युवती को बताया कि उसके परिवार वाले उसकी दूसरी जगह शादी की बात चला रहे हैं। इस पर दोनों पक्षों में बातचीत हुई, मगर वे राजी नहीं हुए।


युवती ने इसकी शिकायत पुलिस में दी। थाना एनआईटी प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed