{"_id":"658056c1084fe62b717639fd47027931","slug":"after-dispute-with-wife-slashes-own-throat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से झगड़ा कर खुद का गला रेता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से झगड़ा कर खुद का गला रेता
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 14 Jul 2014 12:05 PM IST
विज्ञापन
नोएडा सेक्टर-16 निवासी एक युवक ने चाकू से गला काटकर खुदकुशी का प्रयास किया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। परिजनों का कहना है कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
अनुसार सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में रविवार की शाम तकरीबन चार बजे मोहम्मद मिस्टर पुत्र मोहम्मद हैदर को भर्ती कराया गया। उसके गले में कटे का निशान था।
विज्ञापन
घायल को उसके मामा शमीम ने अस्पताल में भर्ती कराया था मगर उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दिल्ली स्थित लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल रेफर कर दिया।
मूल रूप से समस्तीपुर (बिहार) का युवक सेक्टर-16 की झुग्गियों में रहता है। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी और बच्चे बिहार में ही रहते हैं और पिछले कई दिनों से उसकी पत्नी नोएडा आने के लिए दबाव बना रही थी।
विज्ञापन
मगर रोजगार ना होने के चलते वह पत्नी को मना कर देता था। रविवार की दोपहर को भी उसका पत्नी से विवाद हुआ था और तनाव में उसने चाकू से गला काटकर खुदकुशी का प्रयास किया।