{"_id":"58287c144f1c1b8553b3ca30","slug":"after-demonetization-bank-staff-allegedly-taking-commission-for-giving-rupees","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के बाद सामने आ रहा बैंकों का गड़बड़झाला, बैंक स्टाफ पर कमीशन लेकर रुपये देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी के बाद सामने आ रहा बैंकों का गड़बड़झाला, बैंक स्टाफ पर कमीशन लेकर रुपये देने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 14 Nov 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
note
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के कुछ बैंकों में गड़बड़झाला शुरू हो गया है। 30 से 40 फीसदी कमीशन लेकर रुपये दिए जा रहे हैं। इसी तरह के मामले शहर और देहात की कई बैंक शाखाओं में सामने आए हैं। उधर, जिलाधिकारी ने इस तरह की शिकायत मिलने पर संबंधित बैंक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है, लेकिन इसका सबूत देना होगा।
विज्ञापन
दरअसल, काला धन और भ्रष्टाचार को कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजार और पांच सौ रुपये के नोट बंद कर दिए। इससे बहुत से लोगों की मोटी रकम जो घर पर रखी थी वह खराब होने के कगार पर है।
विज्ञापन
अब ऐसे लोगों ने अपने रुपयों को खराब होने से बचाने के लिए कमीशन का उपाय निकाल लिया है। कई बैंक अफसरों से मिलकर 30 फीसदी तक कमीशन देकर हाथोंहाथ रुपये दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
शिकायत करें तो कार्रवाई जल्द की जा सकेगी
note
- फोटो : अमर उजाला
इस तरह की शिकायत नोएडा और ग्रेटर नोएडा के अलावा देहात के कस्बों और गांवों की शाखाओं में होने की शिकायतें मिल रही हैं। सेक्टर-53 निवासी प्रवीन कुमार का आरोप है कि वह रुपये लेने के लिए सेक्टर-51 की स्थित एक बैंक में गए थे।
कई घंटे खड़े होने के बाद उनका नंबर नहीं आया, लेकिन लंबी कार में सवार होकर एक युवक एक लाख रुपये लेकर आया और पांच मिनट में 70 हजार रुपये लेकर चला गया। जबकि लोग सुबह 4 बजे से लाइन में खड़े थे।
अभी किसी बैंक अफसर की इस तरह की शिकायत नहीं मिली है। यदि किसी बैंक स्टाफ द्वारा इस तरह की हरकत की जाती है तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। सबूत के साथ अगर शिकायत करें तो कार्रवाई जल्द की जा सकेगी।- एनपी सिंह जिलाधिकारी