बुलंदशहर गैंगरेप प्रकरण के बाद ट्वीटर-फेसबुक से डीएम रखेंगी शहर पर नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर गैंगरेप प्रकरण के बाद गाजियाबाद प्रशासन अब महिलाओं की सुरक्षा के नए-नए उपाय अपनाने लगा है। डीएम निधि केसरवानी के आदेश पर फेसबुक और ट्वीटर पेज तैयार किया जा रहा है।
इस सोशल नेटवर्क की निगरानी खुद डीएम करेंगी। इसमें शिकायत के साथ-साथ जनता से सुझाव भी मांगे जाएंगे। खास बात यह है कि आने वाली प्रत्येक शिकायत और सुझाव पर त्वरित गति से कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
डीएम का कहना है कि ट्वीटर और फेसबुक पेज पर कोई भी महिलाओं की सुरक्षा और ट्रैफिक के मुद्दे पर शिकायत भेज सकता है। इसमें महिलाएं, युवतियां और छात्रा यह बता सकती हैं कि किन प्वाइंट पर आवारा लड़के या संदिग्ध लोग खडे़ रहते हैं। किन प्वाइंट पर छींटाकशी होती है।
युवतियां सीधे कर सकेंगी ट्वीट
इसके अलावा सुनसान स्थान से गुजरने के दौरान भी अगर कोई दिक्कत है तो युवतियां सीधे ट्वीट कर सकती हैं। ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा और पांच मिनट के अंदर ही पुलिस मौके पर पहुंच जाएगी।
डीएम ने बताया कि वह खुद इन दोनों सोशल नेटवर्क की निगरानी करेंगी। इसमें कोताही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा शहर की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक की मानीटरिंग भी फेसबुक पेज और ट्वीटर के माध्यम से की जाएगी।