फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Aconite face with brick when asked to bath in clothes

कपड़े पहनकर नहाने को बोला तो ईंट से कूंच दिया चेहरा

Sat, 22 Mar 2014 09:29 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Mar 2014 09:29 AM IST
विज्ञापन
Aconite face with brick when asked to bath in clothes

नई

विज्ञापन
दिल्ली में मंदिर के पास नंगे होकर नहा रहे युवकों को नसीहत देना एक शख्स को भारी पड़ गया।

गुस्साए युवकों ने शख्स की जमकर पिटाई कर दी और उसके सिर और चेहरे को ईंट से कुचल दिया। जख्मी शख्स का लोक नायक अस्पताल में उपचार चल रहा है। आईपी इस्टेट थाने की पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार नरेश कुमार (38) सपरिवार जीबी पंत अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर में रहता है और वहीं कार्यरत है। 17 मार्च की दोपहर नरेश शिव मंदिर में पूजा करने के लिए गया।

यह भी पढ़ें: मां को सबक सिखाने के लिए बच्चे की हत्या


मंदिर के पास चार युवक बिना कपड़ों के नहा रहे थे। आस-पास के लोग उन युवकों को देखकर दूर से ही निकल रहे थे। नरेश ने उन युवकों के पास पहुंचकर उन्हें कपड़े पहनने की सलाह दी। ताकि मंदिर में आने वाली महिलाएं असहज महसूस न करें।

चारों युवकों ने पहले नरेश को भागने के लिए कहा। लेकिन नरेश के दोबारा कहने पर आरोपी युवकों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी और बाद में उसके चेहरे पर ईंट मारकर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे नरेश के भाई ने उसे लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया।

दो दिन बाद होश में आने पर नरेश ने आरोपी युवकों के खिलाफ बयान दिया और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवकों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed