{"_id":"5700b7eb4f1c1b8d0cc810df","slug":"accused-of-taking-bribe-assistant-commissioner-suspended-by-manish-sisdia-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत आरोपी सहायक आयुक्त को सिसोदिया ने किया निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत आरोपी सहायक आयुक्त को सिसोदिया ने किया निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 03 Apr 2016 03:52 PM IST
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने वैट विभाग के सहायक आयुक्त लोकेश कुमार श्रीवास्तव को रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित करने का आदेश दिया है। सहायक आयुक्त पर आरोप है कि उन्होंने एक कारोबारी से 20 लाख रुपये बतौर रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार की शिकायत मिलते ही जांच की गई। जांच में शिकायत सही पाई गई और लोकेश कुमार श्रीवास्तव को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया गया। निलंबित किए जाने की जानकारी शनिवार शाम उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने खुद ट्वीट कर दी।
विज्ञापन
बता दें कि दिल्ली सरकार को वैट से राजस्व का बड़ा हिस्सा मिलता है। यही कारण है कि सरकार लगातार कारोबारियों से ईमानदारी से वैट चुकाने का आग्रह कर रही है। अधिकारियों को भी वैट जमा कराने पर अधिक जोर दिया गया है।
विज्ञापन
यही कारण है कि दिल्ली सरकार ने अपने बजट पर वैट पर काफी छूट दी ताकि व्यापारी टैक्स जमा करा सकें और अधिकारी सरकारी खजाने को भर सकें।