फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP women activists fought police, making obscene gestures and husband charged with rape

सार्वजनिक हुआ दो महिला ‘आप’ कार्यकर्ताओं का झगड़ा, एक-दूसरे पर लगाए संगीन आरोप

Wed, 27 Jul 2016 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Jul 2016 08:50 AM IST
विज्ञापन
AAP women activists fought police, making obscene gestures and husband charged with rape
आप का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

जनकपुरी इलाके में आम आदमी पार्टी की दो महिला कार्यकर्ताओं का झगड़ा थाने में पहुंच गया है। एक महिला कार्यकर्ता ने दूसरी पर उगाही करने, जान से मारने की धमकी देने, अपने परिचितों से अश्लील हरकत करवाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


वहीं, दूसरी कार्यकर्ता ने उक्त महिला के पति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। जनकपुरी थाना पुलिस दोनों पक्षों की ओर से मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों महिला कार्यकर्ता जनकपुरी की डेसू कॉलोनी में रहती हैं। 15 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि डेसू कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की है। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंची। महिला बयान देने की स्थिति में नहीं थी। जांच में पता चला कि महिला आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता है। महिला के पति ने पुलिस को एक नोट सौंपा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने लगाए परिचितों से अश्लील हरकत करवाने समेत कई संगीन आरोप

AAP women activists fought police, making obscene gestures and husband charged with rape
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

उसमें महिला ने पड़ोस में रहने वाली ‘आप’ की ही महिला कार्यकर्ता पर खुदकुशी करने का दबाव बनाने, जनकपुरी के विधायक राजेश ऋषि की धौंस दिखाकर जान से मारने की धमकी देने, अपने परिचितों से अश्लील हरकत करवाने समेत कई संगीन आरोप लगाए। 

नोट में लिखा था कि इसकी शिकायत उसने पार्टी में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।इस बात से जब उसने पति को अवगत कराया, तो पति ने बताया कि उक्त महिला उसे काफी दिनों से ब्लैकमेल कर रही है। 

वह रेप के मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे पांच लाख रुपये की उगाही कर चुकी है। उसके पति ने बताया कि वह 25 लाख रुपये लेकर मामला रफा-दफा करने की बात कह रही है। 

इन सब बातों से तंग आकर वह जान दे रही है। 20 जुलाई को होश में आने के बाद पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया और इस आधार पर मामला दर्ज कर लिया। उधर, आरोपी महिला ने भी जनकपुरी थाने में शिकायत देकर पीड़ित महिला के पति पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed