फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap effect on delhi police

आखिरकार, रंग लाई 'आप' की मेहनत

Wed, 22 Jan 2014 04:50 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Jan 2014 04:50 PM IST
विज्ञापन
aap effect on delhi police

दिल्ली के सागरपुर इंद्रा पार्क इलाके में बहू नेहा यादव (29) को जलाने के मामले में पुलिस ने सास सुमित्रा देवी, जेठ राजवीर व जेठानी रीना को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


इस मामले में नेहा के ससुर अभय सिंह यादव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं पीड़िता का इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'इसे तब तक जेल में रखो जब तक ये मर न जाए'
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नेहा को 13 जनवरी को झुलसी हुई हालत में दीनदयाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि नेहा के जेठ-जेठानी ने पेट्रोल डालकर आग लगाई थी, जबकि उसके सास-ससुर व जेठानी के बेटे ने दरवाजा बंद कर रखा था।

यह भी पढ़ें:पत्नी और बच्चों का गला रेतकर खुद काट ली नस


नेहा के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को  सूचना दी थी लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित परिजनों व दिल्ली सरकार में महिला व बाल विकास मंत्री राखी बिडलान ने नेहा की ससुराल के सामने पुलिस के रवैये के विरोध में धरना दिया था।


जानकारी के मुताबिक कापसहेड़ा निवासी नेहा की शादी 12 साल पहले सोनू यादव से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि सुसराल वाले नेहा को शुरू से ही दहेज के परेशान करते थे। उसके पति का व्यवहार भी उसके प्रति सही नहीं था।

पत्नी को बताए बिना सोनू तीन साल पहले विदेश चला गया था। उसकी गैर हाजिरी में ही ससुराल वालों ने नेहा को घर से निकाल दिया था। इस दौरान वह अपने बच्चों के साथ नौ दिन तक ससुराल के सामने बैठी रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed