{"_id":"a0e211805e553ebafdcdf6ea905c9788","slug":"aap-effect-on-delhi-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार, रंग लाई 'आप' की मेहनत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आखिरकार, रंग लाई 'आप' की मेहनत
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 22 Jan 2014 04:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के सागरपुर इंद्रा पार्क इलाके में बहू नेहा यादव (29) को जलाने के मामले में पुलिस ने सास सुमित्रा देवी, जेठ राजवीर व जेठानी रीना को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
इस मामले में नेहा के ससुर अभय सिंह यादव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं पीड़िता का इलाज सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: 'इसे तब तक जेल में रखो जब तक ये मर न जाए'
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक नेहा को 13 जनवरी को झुलसी हुई हालत में दीनदयाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद उसे सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था। परिजनों ने पुलिस को बताया था कि नेहा के जेठ-जेठानी ने पेट्रोल डालकर आग लगाई थी, जबकि उसके सास-ससुर व जेठानी के बेटे ने दरवाजा बंद कर रखा था।
यह भी पढ़ें:पत्नी और बच्चों का गला रेतकर खुद काट ली नस
नेहा के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित परिजनों व दिल्ली सरकार में महिला व बाल विकास मंत्री राखी बिडलान ने नेहा की ससुराल के सामने पुलिस के रवैये के विरोध में धरना दिया था।
जानकारी के मुताबिक कापसहेड़ा निवासी नेहा की शादी 12 साल पहले सोनू यादव से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि सुसराल वाले नेहा को शुरू से ही दहेज के परेशान करते थे। उसके पति का व्यवहार भी उसके प्रति सही नहीं था।
पत्नी को बताए बिना सोनू तीन साल पहले विदेश चला गया था। उसकी गैर हाजिरी में ही ससुराल वालों ने नेहा को घर से निकाल दिया था। इस दौरान वह अपने बच्चों के साथ नौ दिन तक ससुराल के सामने बैठी रही थी।