फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A soldier who helped the victims in a road accident, beaten in a fire

सड़क हादसे में पीड़ितों की मदद करने वाले सिपाही को पीटा, बाइक में लगाई आग

Fri, 17 Mar 2017 08:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Mar 2017 08:37 AM IST
विज्ञापन
A soldier who helped the victims in a road accident, beaten in a fire
file photo - फोटो : अमर उजाला

नरेला इलाके में सड़क हादसे में घायल हुए युवकों की मदद करने वाले एक ट्रैफिक सिपाही की लोगों ने पिटाई कर दी और उसकी बाइक को आग के हवाले कर दिया। सिपाही किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भागने में कामयाब हो गया।

विज्ञापन


पीड़ित सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। जानकारी के मुताबिक हीरा लाल ट्रैफिक पुलिस में तैनात है।
विज्ञापन


उसकी तैनाती नरेला ट्रैफिक सर्किल में है। बुधवार की सुबह वह होलंबीकलां रोड पर ट्रैफिक व्यवस्था को देख रहा था। इसी दौरान एक राहगीर उसके पास आया और रेलवे फाटक के पास सड़क हादसा होने की बात बतायी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हीरालाल अपनी बाइक लेकर मौके पर पहुंचा। वहां दो युवक जख्मी हालत में पड़े थे। उनकी बाइक क्षतिग्रस्त अवस्था में वहीं पड़ी थी। हीरालाल ने एक ऑटो रोककर दोनों घायलों को उसपर चढ़ाया। इसी दौरान छह सात लोग वहां पहुंचे।

जबतक हीरालाल कुछ समझ पाता उन लोगों ने हीरालाल के साथ मारपीट शुरू कर दी। अपनी जान बचाने के लिए हीलाल उसी ऑटो पर सवारबये गया। सिपाही ने देखा कि आरोपियों ने उसकी बाइक  को आग के हवाले कर दिया है।   

हीरालाल ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि घायल युवकों की पहचान होलंबीकलां निवासी अमित और वासु विहार निवासी शिवम के रूप में हुई है। दोनों अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।


पुलिस अधिकारियों को आशंका है कि हमलावरों ने हीरालाल की बाइक से हादसा होने के शक में उसपर हमला किया है। फिलहाल पुलिस सड़क हादसा और सिपाही के बयान पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed