मैनेजमेंट छात्र बना नटवरलाल, अच्छे-अच्छों को ठगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शॉर्ट कट से रुपया कमाने के चक्कर में एक बीबीए स्टूडेंट ठगी का मैनेजमेंट
राजस्थान के एक इंजीनियर को भी इसने आरबीआई अफसर बनकर करीब डेढ़ लाख का चूना लगा दिया। वह बड़े अफसरों-इंजीनियरों से फोन पर ही बात करता था। वह उन्हें अपनी बातों में ऐसा उलझाता था कि बड़े-बड़े भी उसकी झांसे में आ जाते थे।
वह अधिकतर बड़े अफसरों को ही फंसाता था और उनकी कोई छोटी-मोटी राशि नहीं बल्कि बड़ा हाथ मारता था। आखिर क्या कहकर वो उन्हें अपनी बातों में फंसाता था पढ़िए आगे की स्लाइड्स में इस मैनेजमेंट ठग की पूरी कहानी।
इनकम टैक्स बचाने के नाम पर करता था ठगी
नोएडा की एक यूनिवर्सिटी से डिस्टेंस एजुकेशन के जरिए बीबीए कर रहे इस
छात्र के निशाने पर ज्यादातर सरकारी अफसर रहते थे। जिन्हें इनकम टैक्स
बचाने के नाम पर ये ठग जाल में फंसाता था।
सूरजपुर प्रभारी निरीक्षक
होमसिंह यादव ने बताया कि अंकित पुत्र किशनपाल मूलत: बागपत-खेकड़ा के बसई
गांव का रहने वाला है। आरोप है कि अंकित ने तिलपता गांव में फर्जी आईडी
तैयार करके सूरजपुर के एक बैंक में खाता खुलवाया।
इसके बाद राजस्थान के एक
इंजीनियर को फोन लगाया और इनकम टैक्स बचाने के नाम पर खाते में एक लाख तीस
हजार रुपये जमा करवा लिए। एक और शख्स को भी अंकित ने इसी तरह फंसाया और
पौने दो लाख रुपये खाते में जमा करवाए।
दो राज्यों की पुलिस ढूंढ रही थी उसे
पीड़ित इंजीनियर ने राजस्थान के मालपुरा थाने में शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई जिसके बाद
राजस्थान पुलिस ने सूरजपुर पुलिस से संपर्क किया।
दोनों राज्यों की पुलिस
ने बुधवार को अंकित को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि अंकित इसी तरह कई
लोगों से लाखों रुपए ठग चुका है।
पुलिस अंकित के जाल में फंसे लोगों का पता लगाने
के लिए पूछताछ कर रही है। उसके एक साथी की भी तलाश की जा रही है जो अंकित के इस काम में बराबर का साथी रहा है।