{"_id":"c4c8b8f934315ac9c34541bccd5b7d60","slug":"a-man-stabbed-for-preventing-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की सुरक्षा पड़ गई महंगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की सुरक्षा पड़ गई महंगी
अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 10 Mar 2014 04:05 PM IST
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर में एक व्यापारी को पत्नी पर अश्लील फब्तियां कसने से रोकना भारी पड़ गया।
आरोपी ने साथियों संग मिलकर व्यापारी को चाकू मारकर घायल कर दिया। व्यापारी को गंभीर अवस्था में अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पीड़ित परिजनों की ओर से कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।
दनकौर कोतवाली क्षेत्र के बिलासपुर निवासी इमरान सब्जी का व्यापारी है। इमरान का पड़ोसी आए दिन उसकी पत्नी को देखकर अश्लील फब्तियां कसता था। जिसकी शिकायत इमरान ने आरोपी के परिजनों से कई बार की थी।
पढ़ेः मौलवी की इस करतूत से शर्मसार हो जाएंगे आप
आरोप है कि रविवार दोपहर को उसकी पत्नी घर से बाहर आई तो उसी दौरान आरोपी ने फिर अश्लील फब्तियां कसना शुरू कर दिया। फब्तियां सुन इमरान ने विरोध किया जिससे पड़ोसी से उसका विवाद हो गया। हालांकि आसपास के लोगों ने दोनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कर दिया।
विज्ञापन
लेकिन कुछ देर बाद आरोपी पड़ोसी अपने चार दोस्तों के साथ इमरान की दुकान पर पहुंच गया। आरोप है कि पड़ोसी और उसके दोस्तों ने इमरान पर लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी भाग खडे़ हुए।
परिजनों ने गंभीर अवस्था में इमरान को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।