{"_id":"58b5d75a4f1c1b965e831b90","slug":"a-man-killed-with-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच-बचाव करने आए युवक की चाकू मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीच-बचाव करने आए युवक की चाकू मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 01 Mar 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
knife
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी के न्यू पालम विहार इलाके में प्रॉपर्टी को लेकर पिता-पुत्र के बीच झगड़े में बीच-बचाव करने आए एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी, जबकि एक युवक घायल हो गया। हमलावर ने दोनों पर चाकू से वार किए। घटना सोमवार रात 12 बजे की बताई जा रही है। पालम विहार थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे भोंडसी जेल भेज दिया गया है।
न्यू पालम विहार ब्लॉक-के में रिटायर्ड बैंक कर्मचारी प्यारेलाल सलमान अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़े बेटे विमल की शादी हो चुकी है। छोटा बेटा 38 वर्षीय विकास उनके साथ ही रहता है। विकास ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। वह अपने पिता से प्रॉपर्टी में अपने हिस्से की मांग कर रहा था। जिसके कारण घर में विवाद चल रहा था।
पिता द्वारा प्रॉपर्टी में हिस्सा नहीं देने पर वह कई दिनों से तनाव में था। घर में विवाद को देखते हुए परिजनों ने उसे कमरे में बंद कर रखा था। इस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। सोमवार की रात परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने की बात कही, लेकिन वह मना करता रहा। तब परिजनों ने न्यू पालम विहार के ही एन-ब्लाक में रहने वाले मंजीत (25) व दीपक को बुलाया। परिजनों ने दोनों से विकास को जबरन पालम विहार के ही एक निजी अस्पताल में लेकर जाने को कहा। दोनों उसे कमरे से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उसने घर में पड़े चाकू से मंजीत व दीपक पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
चाकू लगने से घायल मंजीत बेसुध होकर वहीं फर्श पर गिर पड़ा, जबकि दीपक के हाथ में भी चोट आई। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने विकास को गिरफ्तार कर लिया। मंजीत को पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
थाना पालम विहार प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी विकास के अलावा उसके बड़े भाई विमल और ससुर राजेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी विकास को गिरफ्तार कर भोंडसी जेल भेज दिया गया है, जबकि विमल व राजेंद्र की भूमिका की जांच की जा रही है।