फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A lady and her new born killed in delhi

किसने मारा नगमा को, ससुर या देवर?

Wed, 09 Apr 2014 12:59 PM IST
Updated Wed, 09 Apr 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
A lady and her new born killed in delhi

पूर्वी दिल्ली के नंदनगरी इलाके में मंगलवार सुबह नगमा नामक महिला और उसकी 28 दिन की बेटी सोफिया की हत्या का मामला सामने आया।

विज्ञापन


यह मामला अपने आप में ही बड़ा पेंचीदा है जहां घरवाले एक-दूसरे पर ही आरोप लगा रहे हैं। नगमा का पति ढाई महीने से जेल में बंद है और देवर भी अपराधी प्रवृत्ति का है।

उसके ससुर का चालचलन के भी खराब होने की खबरें हैं। पुलिस के लिए भी हत्या का मामला एक उलझी हुई गुत्थी बन गया है।

ससुर ने पति तो सास ने ससुर पर लगाया आरोप

A lady and her new born killed in delhi

नगमा (23) के ससुर ने उसके देवर पर हत्या का आरोप लगाया है। वारदात के बाद से नगमा का देवर किस्मत अली फरार है। वहीं, उसकी सास ने पति अरशद अली (70) पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस अरशद को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, जबकि किस्मत की तलाश की जा रही है।

मूलरूप से एटा (उत्तर प्रदेश) के सेमलपुर निवासी अरशद अली दिल्ली में के-285, सुंदर नगरी में रहता है। उसके परिवार में पत्नी बिल्किस, दो बेटी और चार बेटे इबने अली, किस्मत, दिलदार व निहाल अली हैं। इबने पत्नी सलमा के साथ चौथी मंजिल पर रहता है जबकि नगमा पति दिलदार के साथ ग्राउंड फ्लोर पर रहती थी।

दोनों की एक साल पहले शादी हुई थी। दिलदार चोरी के एक मामले में ढाई माह से जेल में बंद है। 12 मार्च को नगमा ने बेटी सोफिया को जन्म दिया था। पुलिस के मुताबिक, किस्मत भी बदमाश प्रवृति का है। मंगलवार तड़के अरशद घर से भागता हुआ आया। उसके हाथ बंधे हुए थे। उसने बताया कि उसके बेटे किस्मत ने नगमा और सोफिया की हत्या कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुर की थी बुरी नजर

A lady and her new born killed in delhi

बिल्किस ने आरोप लगाया कि उसके पति अरशद का चालचलन ठीक नहीं है। नगमा से पहले दिलदार ने यासमीन नामक युवती से शादी की थी, लेकिन अरशद उस पर बुरी नजर रखता था। इस कारण यासमीन ने दिलदार को छोड़ दिया था। अरशद नगमा पर भी बुरी नजर रखता था।

बिल्किस के मुताबिक, विरोध करने पर ढाई माह पूर्व अरशद ने उसे निकाल दिया था। वह अपने गांव सेमलपुर चली गई थी। बाद में वह अपनी बेटी के साथ जाफराबाद आ गई। पुलिस बिल्किस के आरोपों की भी जांच कर रही है। पुलिस भी मान रही है कि वारदात को घर के ही किसी सदस्य ने अंजाम दिया है।

शुरुआती जांच में पुलिस ने दोनों की गला घोंटकर हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने शवों को जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। बिहार से नगमा के परिजनों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed