{"_id":"583dbff24f1c1b9345de6297","slug":"a-friend-murderd-beldaar-in-one-sided-love","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक तरफा प्यार में दोस्त ने ही कर दी बेलदार की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक तरफा प्यार में दोस्त ने ही कर दी बेलदार की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 30 Nov 2016 12:42 AM IST
सार
मृतक की पत्नी पर थी आरोपी की नजर
मगर मृतक की पत्नी इस बात से थी बेखबर
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एकतरफा प्यार में एक बेलदार ने दूसरे बेलदार की हत्या कर दी थी। आरोपी मृतक की पत्नी से एकतरफा प्यार करता था। इस बात का खुलासा स्वयं आरोपी ने किया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर भोंडसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि थाना राजेंद्रा पार्क क्षेत्र में आने वाले गांव चंदू में बादली रोड पर सोमवार की सुबह 26 वर्षीय एक युवक का शव पड़ा मिला था। जिसके गले पर निशान मिले थे। मृतक की पहचान मूलरूप से बिहार के जिला मधेपुरा के गांव शिवमंगलवासा निवासी 26 वर्षीय दुलारचंद के रूप में हुई।
विज्ञापन
वह अपनी पत्नी के साथ गांव चंदू में रहकर बेलदारी का काम करता था। उसकी हत्या के आरोप में पुलिस ने दूसरे बेलदार को गिरफ्तार किया है। आरोपी भी बिहार के जिला खगड़िया का रहने वाला कलीम खान है।
विज्ञापन
वह भी बेलदार का काम करता था और मन ही मन दुलारचंद की पत्नी को प्यार करने लगा था। इस एकतरफा प्यार ने उसने अपने ही साथी की हत्या कर दी। कलीम रविवार रात दुलारचंद को टीवी दिखाने के बहाने अपने कमरे पर ले गया और उसके बाद रजाई के खोल से दुलारचंद का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी।
जब लगा कि उसकी सांसे चलनी बंद हो गई हैं तो उसने शव को कंधे पर उठाया और रात के अंधेरे में चंदू-बादली रोड के किनारे डाल दिया। ताकि रात में उसके ऊपर से कोई वाहन गुजर जाए और लगे कि वाहन से टकराने के कारण उसकी मौत हुई है।
पुलिस को मामले की जांच के दौरान किसी व्यक्ति द्वारा बुलाकर ले जाने की जानकारी मिली थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस का कहना है कि दुलारचंद की पत्नी कलीम खान के एकतरफा प्यार करने की बात से अनभिज्ञ थी।