फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A Father killed her 10-year-old daughter in Bulandshahr

हैवानियत की हदें पार, जालिम पिता ने 10 साल की बेटी को बेरहमी से मारा, वजह बेहद चौंकाने वाली

Thu, 01 Feb 2018 10:14 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Feb 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
A Father killed her 10-year-old daughter in Bulandshahr
आरोपी पिता - फोटो : अमर उजाला
जालिम पिता ने हैविनायत की हदें पार कर दीं। हैवान बने बाप ने 10 साल की बेटी को दरांती से काट डाला, फिर 12 साल के बेटे को भी मारने की कोशिश की। वजह बेहद चौंकाने वाली है। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की है। डिबाई में शराब पीने के बाद एक पिता ने अपनी 10 वर्षीय मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, हैवानियत का आलम ये रहा कि आरोपी पिता ने बेटी के हाथ दरांती से काट दिए और 12 वर्षीय मासूम बेटे को भी जान से मारने की कोशिश की। 
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना डिबाई के धर्मपुर चौकी क्षेत्र के गांव छोटी कसेर निवासी प्रदीप ने बुधवार शाम करीब 5.30 पर अपनी बेटी वर्षा (10) की गला दबाकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने दरांती से उसके हाथ काट दिए। आरोपी पिता ने अपने 10 वर्षीय मासूम बेटे अमन को भी जान से मारने की कोशिश की। सीओ धनप्रकाश तयागी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद करीब 7.30 पर आरोपी अपने चचेरे भाई के घर गया औैर उसे घटना की जानकारी दी। 

A Father killed her 10-year-old daughter in Bulandshahr
घायल बेटा - फोटो : अमर उजाला
चचेरे भाई सतीश ने 100 नंबर पर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर करीब 8.30 पर पुलिस मौके पर पहुंची। तबतक बेटी वर्षा की मौत हो चुकी थी और उसका भाई अमन गंभीर रूप से घायल पड़ा कराह रहा था। 

पुलिस ने आनन-फानन में अमन को सीएचसी में भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी की पत्नी दो बड़े बेटों के साथ नोएडा में रहती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed