{"_id":"92b402466a2420ad2de9011d752b9556","slug":"a-bear-headed-body-found-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर किसकी है वो सिर कटी लाश?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आखिर किसकी है वो सिर कटी लाश?
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 10 Mar 2014 04:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के सेक्टर-55 थाना क्षेत्र के प्रतापगढ़ से सटे सेक्टर-56 ए में रविवार की देर शाम एक युवक शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक का सिर व धड़ अलग-अलग बरामद किए। पुलिस के मुताबिक मृतक के शव की स्थिति काफी खराब है। जिसकी पहचान नहीं हो सकी।
पोस्टमॉर्टम कराने व पहचान के लिए मृतक का शव बीके अस्पताल के शव गृह भिजवा दिया गया है। वहीं पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: पत्नी के स्कूल जाते ही हैवान बन जाता था पिता
विज्ञापन
प्रतापगढ़ के समीप सेक्टर-56ए बसाया जा रहा है। जहां पर सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। रविवार को यहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने सीवर के गड्ढे में युवक का धड़ पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
जानकारी मिलने पर सेक्टर-55 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के धड़ को बरामद कर लिया। इधर उधर तलाश करने के बाद पुलिस को युवक का सिर भी कुछ दूरी से बरामद हुआ।
पुलिस ने आसपास के लोगों को बुला कर शव की शिनाखत करने का प्रयास किया। लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास के थानों व दूसरे जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया।
सेक्टर-55 थाना इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि युवक ने नीले रंग की जैकेट, नीली जींस व लाल शर्ट पहन रखी है। उसके पास से ऐसा कुछ नहीं मिला। जिससे उसकी पहचान हो सके। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।