फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   80 kg fake sweet seized from agrawal sweets in noida

अग्रवाल स्वीट्स से 80 किलो मिठाई जब्त

Sat, 29 Oct 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 29 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
80 kg fake sweet seized from agrawal sweets in noida
- फोटो : getty images

शहर की कई दुकानों पर मिलावटी सामान बिक रहा है। शुक्रवार को खाद्य निरीक्षक ने सेक्टर-57 स्थित अग्रवाल स्वीट्स पर निरीक्षण किया तो 50 किलो गुलाब जामुन और 30 किलो रस मलाई को खराब पाया गया। जन स्वास्थ्य को देखते हुए इसे जब्त कर लिया गया।

विज्ञापन


खाद्य निरीक्षण एसएन सिंह ने बताया कि कई दिन से त्योहारों को देखते हुए औचक निरीक्षण किया जा रहा है और अभी तक करीब 20 दुकानों से नमूने लिए जा चुके हैं। शुक्रवार को एक उपभोक्ता ने अग्रवाल स्वीट्स की शिकायत की तो वह मौके पर पहुंचे और रस मलाई व गुलाब जामुन के नमूने लिए।
विज्ञापन


कुल 80 किलो इन दोनों मिठाइयों को नष्ट करा दिया गया। इसके अलावा सेक्टर-12 से कलाकंद और सेक्टर-62 से बृजवासी पेड़ा और अन्य कई दुकानों से मिठाई के नमूने लिए गए हैं। एसएन सिंह ने भी लोगों को सचेत करते हुए अपील की है कि वह अगर खोया से बनी मिठाई लेते हैं तो जरा संभलकर ही लें और जांच करने के बाद ही उसका प्रयोग करें। एक मिठाई को अधिक से अधिक चार-पांच दिन ही रखा जा सकता है, लेकिन कुछ दुकानदार 8-10 दिन पहले की बनी मिठाई भी बेच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed