{"_id":"56f6880b4f1c1b1e1ff14d71","slug":"8-injured-in-wall-contruction-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार बनाने के विवाद में आठ लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीवार बनाने के विवाद में आठ लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 27 Mar 2016 08:58 AM IST
विज्ञापन
चोट
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावड़ू खंड के गांव गुरनावट में दीवार बनाने के विवाद में दर्जन भर से अधिक लोगों ने एक घर में लाठी डंडा , फरसा, रॉड व बंदूक से हमला बोल दिया। मारपीट में आठ लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष के बयान पर 15 के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित इलयास पुत्र सूबे खां निवासी गांव गुरनावट थाना तावडू ने पुलिस को बताया कि वह अपने प्लॉट की दीवार की चिनाई कर रहा था। दीवार बनाने को लेकर सद्दीक पुत्र आसीन निवासी गांव गुरनावट मना कर रहे थे। इसी बात को लेकर 24 मार्च की सुबह वह अपने घर पर बैठकर परिजनों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन
उसी समय सद्दीक पुत्र यासीन, अब्बाश पुत्र रहमत, नौमान पुत्र सुलतान, आजम पुत्र रहमत, खलील , जुबैर पुत्रान यासीन, जफरू पुत्र सुलतान, जुहरूदीन पुत्र कमाल, अलीजान पुत्र उसमान, तारक पुत्र सद़्दीक, राहुल पुत्र खलील, अलीशैर , रमजान पुत्रान बिल्ला, वरीसा पत्नी जाफर व खत्ती पत्नी नौमान निवासीयान गुरनावट ने लाठी डंडा , फरसा, रॉड व बंदूक से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
इस झगड़े में इलयास, मुरसलीम, सुबेखां, मुसरत, नसीम, असमीन, इसाकबी, मो. शाद गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने बताया कि मुरसलीम व इसाकबी की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें नई दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है की दोषियों ने उनके घर की दीवार को भी तोड़ दिया और घर में खड़े ट्रैक्टर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।