फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   77 Years old man rapes his minor maid in Delhi

77 साल के बुजुर्ग ने किया नौकरानी से रेप

Mon, 07 Jul 2014 07:37 AM IST
Updated Mon, 07 Jul 2014 07:37 AM IST
विज्ञापन
77 Years old man rapes his minor maid in Delhi

दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में रहने वाले एक 77 साल के बूढ़े की हरकत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। वह अश्लील फिल्में दिखाकर अपनी 12 साल की नौकरानी से पिछले 10 दिनों से रेप कर रहा था।

विज्ञापन


रविवार को जब वह इस शर्मनाक हरकत को अंजाम दे रहा था, तभी कुछ पड़ोसियों को इसकी भनक लग गई। पड़ोसियों का शक तब यकीन में बदल गया जब अंदर से चीखें सुनाई देने लगीं।
विज्ञापन


जब पड़ोसियों को इस बूढ़े की काली करतूत का पूरी तरह अंदाजा लग गया, तो उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नाबालिग को बुजुर्ग की कैद से आजाद करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबरन दिखाता था ब्लू फिल्में

77 Years old man rapes his minor maid in Delhi

घटना उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडली इलाके की है। पुलिस के अनुसार इस शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाला शख्स कनॉट प्लेस स्थित सिं‌धिया हाउस में ट्रांसपोर्टर है।

वह घर में अपनी बूढ़ी पत्नी के साथ रहता है। कुछ दिनों पहले उसकी पत्नी ने उसे अपनी उम्र का हवाला देते हुए घरेलू काम-काज के लिए एक नौकरानी रखने को कहा।

तब उसने एक 12 साल की नौकरानी को घर पर काम-काज के लिए रख लिया। लेकिन कुछ दिन बीतने के साथ उसकी नीयत बदल गई और उसने नौकरानी को जबरन पोर्न फिल्में दिखानी शुरू कीं। कुछ दिनों बाद उसकी हवस और बढ़ गई और उसने नाबालिग की अस्मत लूटनी शुरू कर दी।

पुलिस ने सील कीं कई अश्लील फिल्मों की सीडी

77 Years old man rapes his minor maid in Delhi

मामले की शिकायत पर आरोपी के घर पहुंची पुलिस ने वहां से कई अश्लील फिल्मों की सीडियां बरामद कीं। पड़ोसियों का कहना है कि शख्स पहले से बदनाम है। वह पहले भी इस तरह की हरकतों को अंजाम देता रहा है।

लेकिन कभी मामला इतना आगे नहीं पहुंचा। दरअसल, इस बार मामले की जानकारी जग जाहिर इसलिए हो गई कि नौकरानी लगने के बाद उसकी पत्नी देहरादून किसी रिश्तेदार के यहां चली गई।

ऐसे में बुजुर्ग और अधिक क्रूर गई हो गया और धड़ल्ले से हरकत को अंजाम देने लगा। तब पड़ोसियों ने मामले की शिकायत पुलिस में कर दी। हालांकि आरोपी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed