फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   70 thousand theft through fake credit card

क्रेडिट कार्ड यूजर हैं, तो इस गैंग को जरूर जानें

Thu, 23 Jan 2014 12:21 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 23 Jan 2014 12:21 PM IST
विज्ञापन
70 thousand theft through fake credit card

गुड़गांव स्थित अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक से फर्जी नाम-पते पर क्रेडिट कार्ड बनवाकर सत्तर लाख रुपये की खरीदारी का मामला सामने आया है। इस मामले में बैंक के सत्यापन अधिकारी की भूमिका संदिग्ध है। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ  के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


सीओ टू विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि बैंक के सुरक्षा अधिकारी ने क्राइम ब्रांच नोएडा में शिकायत की थी कि उनके बैंक से 13 क्रेडिट कार्ड अगस्त 11 से अक्तूबर 12 के बीच बनवाए गए हैं। कार्ड के जरिये सत्तर लाख रुपये की खरीदारी की गई और बैंक को पेमेंट नहीं की गई।
विज्ञापन


अधिकारियों ने जांच की तो पता चला कि सेक्टर-55, 56 के जिन नाम और पतों पर क्रेडिट कार्ड बने हैं, वह फर्जी हैं। कार्ड बनवाने केदौरान बैंक की तरफ से सत्यापन करने वाले युवक की भूमिका संदेह के घेरे में है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टारगेट के लिए फर्जी कार्ड?
पुलिस सूत्रों की मानें तो बैंक की तरफ से क्रेडिट कार्ड बनवाने वाले युवक पर टारगेट पूरा करने का दबाव था। युवक नोएडा में होम लोन दिलाने वाले  राजेश नाम के युवक से मिला। राजेश ने झा नाम के एक शख्स के माध्यम से फर्जी क्रेडिट कार्ड बनवाए। टारगेट तो पूरा हो गया, लेकिन बैंक को 70 लाख की चपत लग गई।

तीन कार्डों पर एक ही तस्वीर?
13 क्रेडिट कार्डों से नोएडा व दिल्ली के बड़े ज्वेलरी शोरूम से सोने चांदी व हीरे केजेवरात खरीदे गए। एलसीडी, कम्प्यूटर, लैपटॉप भी खरीदे गए। इसके अलावा रेल व हवाई टिकट भी खरीदी गई। इन कार्डों में कई की लिमिट छह लाख तक रुपए थी।


कार्ड की लिमिट पूरी होने के बाद जब पेमेंट बैंक में जमा नहीं हुई तो बैंक अधिकारियों ने जांच शुरू की। दस्तावेज खंगाले गए तो तीन कार्डों पर एक ही शख्स की फोटो लगी थी। कार्डों का सत्यापन करने वाला युवक इस दौरान नौकरी छोड़ चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed