{"_id":"58430c2d4f1c1b0c1ede947d","slug":"50-thousand-theft-from-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाईन में खड़ी थी महिला, बैग काटकर 50 हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाईन में खड़ी थी महिला, बैग काटकर 50 हजार उड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 04 Dec 2016 12:22 AM IST
सार
कृष्णा नगर इलाके स्थित बैंक में रुपये जमा कराने आई थी महिला
विज्ञापन
लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कृष्णा नगर इलाके में जेबतराशों ने बैंक में रुपये जमा करने आई एक महिला की नकदी चोरी कर ली। बदमाश महिला के थैले को काटकर उससे पचास हजार रुपये निकालकर फरार हो गए। बैंक के भीतर जाने के बाद महिला को वारदात का पता चला।
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत पर कृष्णा नगर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार लक्ष्मी रानी अरोड़ा पति गणेश कुमार के साथ विश्वास नगर इलाके में रहती है। शुक्रवार को लक्ष्मी रुपये जमा करने के लिए कृष्णा नगर स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा में आई थी।
विज्ञापन
बैंक में लंबी कतार लगी हुई थी। दोपहर में लक्ष्मी का नंबर आया और वह बैंक के भीतर रुपये जमा करने गई लेकिन उसने अपने थैले से रुपये गायब पाए। थैले को काटकर रुपये निकाले गए थे। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को लक्ष्मी ने बताया कि उसके पास पचास हजार रुपये के पुराने नोट थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में कर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन