{"_id":"5375b4a43469d881cabab3017604ccdd","slug":"50-thousand-of-loans-named-both-swindle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन दिलाने के नाम पर 50 हजार की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोन दिलाने के नाम पर 50 हजार की ठगी
अमर उजाला, साहिबाबाबद
Updated Sat, 02 Jan 2016 01:33 PM IST
विज्ञापन
राजेंद्र नगर निवासी युवक को बिजनेस लोन दिलाने के नाम पर ठगों ने उनके अकाउंट से 50 हजार रुपये उड़ा लिए। बैंककर्मी बनकर आए युवक ने उनसे एक चेक लिया था।
पुलिस को शक है कि मेजिक पेन का प्रयोग कर ठगी को अंजाम दिया गया। पुलिस ने ठगों की तलाश शुरू कर दी है। राजेंद्र नगर के सेक्टर-3 में सौरभ शर्मा परिवार के साथ रहते हैं।
सौरभ नया बिजनेस करने की तैयारी कर रहे हैं। करीब एक सप्ताह पहले सौरभ के मोबाइल पर कॉल आया। युवक ने खुद को निजी बैंक से बताया और बिजनेस लोन देने की बात कही।
सौरभ ने एग्जीक्यूटिव को घर बुलाया, तो एक युवक उनके डॉक्युमेंट लेने पहुंच गया। युवक ने डॉक्युमेंट लेने के साथ ही सौरभ से सिक्योरिटी के रूप में बैंक के नाम छह ब्लैंक चेक लिए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम को उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके अकाउंट से 50 हजार रुपये निकाले गए हैं। एसओ साहिबाबाद ने बताया कि शिकायत लेकर ठगों की तलाश की जा रही है। दिल्ली में साउथ एक्स स्थित बैंक से चेक भुनाया गया है।