फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   50 thousand looted from a nepali

लिफ्ट देकर नेपाली युवक से 50 हजार रुपये ठगे

Thu, 04 Aug 2016 05:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 04 Aug 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
50 thousand looted from a nepali
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला

गुड़गांव सेक्टर-18 थाना क्षेत्र में लिफ्ट देकर एक नेपाली युवक से 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नेपाल निवासी घनश्याम गौतम सेक्टर 46 में एक निजी कंपनी में काम करता है। पीड़ित ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब साढ़े छह वह नेपाल जाने के लिए निकला था। आनंद विहार बस अड्डा, दिल्ली जाने के लिए इफ्को चौक पर वाहन का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान एक वैन आई, जिसमें चार युवक बैठे थे। आरोपियों ने कहा कि वे आनंद विहार जा रहे हैं और उसे भी छोड़ देंगे। जिस पर घनश्याम उनके साथ बैठ गया। कुछ देर बीत जाने  के बाद हाईवे पर युवकों ने कहा कि वह लोग सेना से हैं और आगे सुरक्षा जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगद या अन्य सामान हो तो जमा करा दो। जिस पर पीड़ित ने 50 हजार रुपये बदमाशों को दे दिया। आगे चलकर शंकर चौक से बदमाशों ने वाहन को मोड़ लिया और गुड़गांव-महरौली रोड पर ले गए। बदमाशों ने नीलकंठ अस्पताल के पास छोड़ दिया। सेक्टर 18 थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed