{"_id":"607e7cf6673754c6a0278532a0ca2641","slug":"5-lakhs-loot-in-noida-by-bikers-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख रुपए के साथ मार्कशीट भी ले गए लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच लाख रुपए के साथ मार्कशीट भी ले गए लुटेरे
अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 06 Feb 2014 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में कर्मचारियों की सैलरी बांटने के लिए बैंक से पांच लाख रुपये लेकर निकले अकाउंटेंट से बाइकर्स गैंग ने पांच लाख रुपए लूट लिए।
विज्ञापन
जब तक माजरा लोगों की समझ में आता, बाइकर्स फरार हो गए। फेज टू पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी मामले को संदिग्ध बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें:पुलिस के लिए सिरदर्द बन रहे 'पल्सर' वाले छोरे
सेक्टर-82 की एक स्क्रैप फोल्डिंग कंपनी में मुनेश कुमार अकाउंटेंट है। मंगलवार दोपहर वह सेक्टर-110 के एक प्राइवेट बैंक से कर्मचारियों की सैलरी का पांच लाख रुपया लेकर निकला था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वह बाइक से कंपनी के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
व्हाइट टाइगर तिराहे के पास उसे पीछे से एक पल्सर ने टक्कर मार दी। जिसके चलते वह नीचे गिर गया। इसी दौरान बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर लेकर पांच लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। मुनेश के बैग में उनकी दसवीं और बारहवीं की मार्कशीट भी थी।
विज्ञापन
सीओ थर्ड राजकुमार मिश्र के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अकाउंटेंट के बयान में कुछ विरोधाभासी बातें हैं, जिनकी जांच की जा रही है।