फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   5 detained after Rs 3.25 crore in old notes was seized from Hotel Taksh in Delhi

दिल्ली के होटल में मिले 3.25 करोड़ के पुराने नोट, मुंबई भेजा जा रहा था पैसा

Wed, 14 Dec 2016 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Dec 2016 10:27 AM IST
विज्ञापन
 5 detained after Rs 3.25 crore in old notes was seized from Hotel Taksh in Delhi
- फोटो : ANI

दिल्ली के एक होटल में 1000 और 500 रुपये के 3.25 करोड़ रुपये के पुराने नोट बरामद किए गए हैं। गुप्त सूचना के बाद दिल्ली के क्राइम ब्रांच और आयकर विभाग की टीम ने होटल में छापा मारा।

विज्ञापन


‌दिल्ली के करोल बाग के इस होटल में पुलिस ने पुराने नोटों के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। माना जा रहा है कि इस पैसे को हवाला के जरिए दिल्ली से मुंबई भेजे जाने की योजना थी।
विज्ञापन


दिल्ल के करोल बाग के होटल दक्ष में दिल्ली पुलिस और आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार देर रात दबिश दी और पुराने नोटों के साथ पांच संदिग्‍ध लोगों को गिरफ्तार किया। बता दें कि अब तक पूरे देश में 295 करोड़ रुपये से ज्यादा काला धन बरामद किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खास तरीके से पैक ‌किए गए थे  नोट

 5 detained after Rs 3.25 crore in old notes was seized from Hotel Taksh in Delhi
demo - फोटो : सोशल मीड‌िया

इन नोटों को पैक करने के लिए विशेषज्ञों की टीम की मदद ली गई थी। नोटों को इस ढंग से पैक किया गया था कि एयरपोर्ट की स्कैनिंग मशीन भी इसे पकड़ नहीं सकती थी।

इसे पैक करने के लिए ऐसे टेप और तारों का इस्तेमाल किया गया था जिन्हें एक्स-रे मशीन के द्वारा भी डिटेक्ट नहीं किया जा सकता था।

पुलिस कैश बरामद कर इस बात की जांच कर रही है कि इसके पीछे और किन लोगों का हाथ है। माना जा रहा है इन पैसों का हवाला लेन-देन से गहरा नाता है।

पूरे पैसे को हवाला के जरिए ही दिल्ली से मुंबई भेजे जाने की योजना थी। माना जा रहा है कि होटल से बरामद किया गया पूरा पैसा मुंबई के ही किसी हवाला व्यापारी का है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed