{"_id":"864f5fcc405f7be680b63bd25a0f71ed","slug":"45-years-old-man-rapes-a-minor-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 साल के शख्स ने किया नाबालिग से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
45 साल के शख्स ने किया नाबालिग से दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 24 May 2014 05:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली बेगमपुर और हर्ष विहार इलाके में एक ही नहीं बल्कि दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म करने के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
हर्ष विहार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बेगमपुर थाने की पुलिस 45 वर्षीय आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पड़ताल कर रही है।
पुलिस के अनुसार 18 मई को बेगमपुर में 15 साल की किशोरी अपने घर के सामने बैठी थी। आरोप है कि एक 45 वर्षीय व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। सुनसान जगह पर ले जाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
पीड़िता ने इसकी जानकारी मां को दी। किशोरी के परिजन उसे लेकर बेगमपुर थाने पहुंचे। जहां उन लोगों ने शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के हुलिए के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। वहीं, पुलिस के मुताबिक हर्ष विहार इलाके में 15 साल की किशोरी ने उसी इमारत की पहली मंजिल पर नंदलाल (25) पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
आरोप है कि बृहस्पतिवार को किशोरी ऊपर गई तो नंदलाल ने उसे पकड़ लिया और कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
किशोरी ने नीचे आकर इस बात की जानकारी अपनी बहन को दी। बहन को लेकर महिला हर्ष विहार थाने पहुंची और दुष्कर्म की शिकायत की। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी नंदलाल को गिरफ्तार कर लिया है।