{"_id":"57253ab84f1c1b1637a91a7f","slug":"45-lakh-robbery-in-jewellery-showroom","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलरी शोरूम में दिनदहाड़े वारदात, 45 लाख की डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वैलरी शोरूम में दिनदहाड़े वारदात, 45 लाख की डकैती
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 01 May 2016 04:40 AM IST
विज्ञापन
45 लाख की लूट
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार दोपहर वैभव खंड स्थित रावलपिंडी ज्वैलर्स शोरूम में दिनदहाड़े डकैती डालकर बदमाश 40 से 45 लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी और कैश लेकर भाग निकले। बदमाशों ने शोरूम संचालक के बेटे और दो कर्मचारियों को गोली मारने की धमकी देकर वारदात को अंजाम दिया। भरी दोपहरी डकैती की इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंचे और पड़ताल शुरू कर दी। बदमाशों की संख्या पांच बताई जा रही है। सभी बदमाश हेलमेट पहने हुए थे।
विज्ञापन
वैभव खंड (इंदिरापुरम) के एक्सप्रेस गार्डन कांप्लेक्स स्थित रावलपिंडी ज्वैलर्स शोरूम कविनगर निवासी हरविंदर कुमार गांधी का है। शनिवार को उनके बेटे मनीष, कर्मचारी जगन्नाथ और गोपाल शोरूम पर थे। मनीष ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे हेलमेट पहने तीन युवकों ने घुसते ही ज्वैलरी दिखाने को कहा। उनमें से एक गेट के पास ही रुक गया जबकि दो बदमाशों ने उन पर पिस्तौल तान दी। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए शोरूम की सारी ज्वैलरी काउंटर पर रखने को कहा।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने ज्वैलरी निकालकर काउंटर पर रख दी। बदमाशों ने गहने बैग में डाले और कैश काउंटर पर रखी नगदी भी लूट ली। वारदात कर बदमाश बाइक स्टार्ट कर शोरूम के बाहर खड़े दो साथियों के साथ भागने लगे। वह और कर्मचारी शोर मचाते हुए जब बाहर आए तो एक बदमाश ने उनके कर्मचारी पर फिर पिस्तौल तान दी। इसे देखकर वहां खड़े युवक दीपक ने एक बदमाश को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे भी गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
ज्वैलर के मुताबिक, लूटी गई ज्वैलरी और नगदी करीब 40 से 45 लाख रुपये है। वारदात की सूचना पर मेरठ रेंज की डीआईजी लक्ष्मी सिंह, एसएसपी धर्मेंद्र सिंह और अन्य अफसर मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला है कि शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर खराब पड़ी हुई है। एसएसपी ने बताया कि लुटेरों की तलाश में 12 टीमें लगा दी गईं हैं। उम्मीद है कि हफ्ते भर में वारदात खोल दी जाएगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बता दें कि शोरूम से महज सौ मीटर की दूरी पर दो पीसीआर वैन खड़ी थीं, मगर बदमाशों को उनका भी डर नहीं था।