फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   4 rapist jailed

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में चार को सजा

Sat, 26 Jul 2014 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 26 Jul 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
4 rapist jailed

फरीदाबाद में एक अदालत ने 16 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में दो महिलाओं सहित चार लोगों को 5 व 10 साल की कैद सहित जुर्माने की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देशराज चालिया की अदालत ने शुक्रवार को महिला मधु को 5 साल की कैद व 50,500 रुपये जुर्माना, कविता को 1,00,500 रुपये जुर्माना व 5 साल की कैद, मधु के पति राजू व मधु के भाई सतीश कों 10 साल की कैद व 2.5 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन


पेश मामले में 16 वर्षीय एक नाबालिग लड़की सीमा (काल्पनिक नाम) ने थाना सेक्टर-7 में 24 सितंबर 2013 को शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया कि 20 अप्रैल 2013 को पिता ने उसे बहुत डांटा था। जिसके बाद पड़ोस में रहने वाली उसकी सहेली की मां कविता ने सीमा से कहा कि वह अपने घर से रुपये लेकर आए तो उसे अपने घर रख लेगी और बढ़िया सी नौकरी भी लगवा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा अपने घर से कुछ रुपये लेकर कविता के पास आ गई। आरोप है कि दो दिन कविता ने अपने साथ रखने को बाद सीमा को मधु नाम की अपनी सहेली को सौंप दिया। आरोप है कि मधु इंद्रा नगर में कुछ गलत कार्यों में लिप्त थी। उसने कुछ दिनों तक सीमा को एक गांव में रखा और उससे गलत काम करवाने और सतीश से शादी कराने का दबाव बनाया।

सीमा द्वारा विरोध करने और सब को बता देने की बात पर चारों आरोपी उसे 24 सितंबर 2013 को वाईएमसीए चौक पर छोड़ कर फरार हो गए। इसके बाद सीमा अपने घर पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed