{"_id":"f084e3c2b756ab2ab30db8195f1bf7e1","slug":"4-months-later-came-out-of-coma","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 महीने बाद आया होश तब हुआ ये चौकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
4 महीने बाद आया होश तब हुआ ये चौकाने वाला खुलासा
अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 26 Mar 2014 04:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में चार माह तक मौत से लड़ने के बाद 11वीं के एक छात्र ने अस्पताल में पुलिस के सामने बयान दिया है कि वह हादसे का शिकार नहीं हुआ, बल्कि उसे गांव के दो युवकों ने पीटकर घायल किया था।
विज्ञापन
घटना को हादसा बनाने के लिए उसे ज्यादा चोट मारी गई थी। बिसरख पुलिस ने बयान के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सीओ डॉ. अनूप सिंह ने मंगलवार को बताया कि डेरीन-चौगानपुर निवासी धर्मवीर गांव के ही स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है। 10 दिसंबर को वह घर से एक शादी समारोह में जाने के लिए निकला था। देर रात तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, 50 राउंड हुई फायरिंग
उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने उसके दोस्तों से पूछताछ की। रात में किसी ने सूचना दी कि धर्मवीर बेहोशी की हालत में सुथ्याना गांव के पास घायल हालत में पड़ा है। मौके पर जाकर परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया। वह उस समय से बेहोश था और कुछ बोल भी नहीं पा रहा था।
चार दिन पहले उसे पूरी तरह होश आया था। उसने बताया कि गांव के ही चार युवकों ने मारने का प्रयास किया था। जिसमें उसके दोस्त डेरीन निवासी मोहित, रोहित, सचिन और अच्छेजा निवासी फूल नागर कार में बैठाकर गांव के पास ही बाग में ले गए थे।
मारपीट करने के बाद उसे मरा हुआ समझकर फेंक गए। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और डेरीन के पास से रोहित को गिरफ्तार कर लिया है।