आपको हैरत में डाल देगी इन 4 शराबियों की करतूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुंडका थाना क्षेत्र में होली के दिन फावड़े से कई वारकर एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को झज्जर (हरियाणा) से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि शराब पीने के बाद उनका युवक से झगड़ा हो गया था।
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त रणवीर सिंह के मुताबिक सोमवार शाम 7:00 सूचना मिली कि रोहतक रोड पर टीकरी गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई है। घटनास्थल से पुलिस ने मूलरूप से मधुबनी (बिहार) निवासी भरत कुमार चौधरी (25) का शव बरामद किया। उसके सिर पर घाव के कई निशान थे।
भरत टीकरीकलां गांव में सतबीर नामक शख्स के पास काम करता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान पता चला कि भरत की हत्या में उसके साथ काम करने वाले असम निवासी राजू तिवारी (26) और हरदोई (यूपी) निवासी दिलीप त्रिपाठी (28) का हाथ है। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को इज्जर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
शराब पीकर छत से गिरा, मौत
दिल्ली की मंडावली में होली खेलने के दौरान सोमवार दोपहर शराब के नशे में उपेंद्र (22) छत से गिर गया।
गंभीर हालत में उसे एलबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उपेंद्र पत्नी के साथ गली नंबर-3, रेलवे कालोनी में किराए के मकान में रहता था। सोमवार सुबह उसके दोस्त घर पर होली खेलने के लिए आए हुए थे। छत पर सभी शराब पी रहे थे। अचानक उपेंद्र का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया।
शराबी पति के लिए फांसी झूल गई
दिल्ली में होली के दिन महिला समेत दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों ही मामलों में पुलिस को कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है।
नांगलाई में मेवाती (40) शुक्र बाजार रोड में रहती थी। उसका पति फिरतू राम शराब पीने का आदी था। इसी बात पर पति व पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था।
सोमवार को मेवाती ने घर में पंखे के कुंडे से लटककर फांसी लगा ली। वहीं, कंझावला में उमेश (18) जेजे कॉलोनी में रहता था। वह नौकरी की तलाश कर रहा था। सोमवार रात को खाना खाने के बाद उसने कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
शराब पीकर पत्नी को पीटना शुरू कर दिया
नोएडा सेक्टर-20 में होली पर शराब पीकर पत्नी से मारपीट करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया है। पत्नी ने मामले की शिकायत सेक्टर-20 थाने में की थी। मूलरूप से समस्तीपुर बिहार निवासी अमित राय सेक्टर-20 में रहता है।
करीब सात माह पहले उसकी शादी हुई थी। पत्नी नीतू राय एक कंपनी में एचआर के पद पर कार्यरत हैं। वहीं, अमित की जॉब कुछ समय पहले छूट गई थी। नीतू ने सोमवार रात थाने में शिकायत दी कि शाम को पति ने शराब के नशे में जमकर मारपीट की।
इस दौरान उसने कांच की बोतल भी उस पर फोड़ दी। पुलिस ने पहले पहले दोनों की काउंसिलिंग करके मामला सुलझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्षों में समझौता न होने पर मामला दर्ज कर अमित को गिरफ्तार कर लिया।