महिला का गैंगरेप कर निर्वस्त्र सड़क पर छोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसान अपनी हवस मिटाने के लिए दूसरों को कितना नुकसान पहुंचा सकता है ये हमारे आस पास हो रही आपराधिक घटनाओं से हम आसानी से जान सकते हैं।
न जाने लोगों की इंसानियत कहां खो गई है कि एक औरत की इज्जत भी कोई मायने नहीं रखती और आए दिन किसी न किसी नारी की आबरू लुटती रहती है।
ऐसा ही कुछ हुआ आज गुड़गांव में जहां एक अधेड़ महिला के साथ कुछ लोगों ने गैंगरेप कर उसे मरने के लिए सड़क पर छोड़ गए।
अगवा कर ले गए थे कार सवार
आज गुड़गांव के भोंडसी इलाके में एक 35 वर्षीय महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार महिला को बादशाहपुर से अगवा किया गया था।
आरोपी, महिला को अगवा कर एक फार्म हाउस ले लए थे। फार्म हाउस ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया। पीड़िता को बादशाहपुर से तीन कार सवारों ने अगवा किया था।
गैंगरेप के बाद महिला को निर्वस्त्र अवस्था में सड़क पर छोड़कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।