{"_id":"585d492b4f1c1b774fe3c111","slug":"34-million-fixes-in-9-fake-accounts","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी 9 बैंक खातों में जमा कराए 34 करोड़ के पुराने नोट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी 9 बैंक खातों में जमा कराए 34 करोड़ के पुराने नोट
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 24 Dec 2016 02:17 PM IST
विज्ञापन
नकली नोट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 9 फर्जी बैंक खातों में 34 करोड़ रुपये के पुराने नोट जमा करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस चार्टर्ड एकाउंटेंट समेत कई लोगों की तलाश कर रही है। दिल्ली पुलिस की सूचना के बाद आयकर विभाग ने शुक्रवार को कनॉट प्लेस स्थित कोटक महिंद्रा बैंक में छापेमारी की। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की छापेमारी के बाद बैंक मैनेजर को हटा दिया गया है। दिल्ली पुलिस ठगी के एक मामले की जांच करते हुए यहां तक पहुंची थी।
विज्ञापन
अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव के अनुसार ग्रेटर-कैलाश-दो में रहने वाली सुमन आनंद ने 16 सितंबर को चितरंजन पार्क थाने में शिकायत की कि उसके बैंक खाते से आरटीजीएस के जरिए तीन सितंबर को 40 लाख 50 हजार 200 रुपये और पांच सितंबर को 12 लाख 20 हजार 300 रुपये निकाले गए। जिन चेक से पैसे निकाले गए, वह उसके पास हैं। चितरंजन पार्क थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की। बाद में मामले की जांच अपराध शाखा को सौंप दी गई। एसआई देवेंद्र दहिया को जांच में पता लगा कि नया बाजार निवासी राजकुमार गोयल ठगी के इस रैकेट का मास्टरमाइंड है। उसने फर्जी तरीके से बैंकों में खाते खुलवा रखे थे।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने जांच के बाद राजकुमार गोयल व उसके साथी रंजीत को जांच में शामिल होने के लिए कहा। जांच के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। रंजीत ने राजकुमार के साथ मिलकर कोटक महिंद्रा बैंक में राज इंटरप्राइजेज के नाम से बैंक खाते खुलवाए। इसके बाद आरटीजीएस के जरिए इन बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर किया गया।
विज्ञापन
बैंक खातों का सिर्फ पैसे के ट्रांसफर के लिए प्रयोग किया जाता था। रंजीत का चचेरा भाई उपेंद्र इन बैंक खातों का मालिक था। पैसे आईवीडी के जरिए गाजियाबाद भी ट्रांसफर किए गए। जांच में ये बात भी सामने आई है कि राजकुमार ने आरके इंटरनेशनल, स्वातिक ट्रेडिंग, सपना ट्रेडिंग, महालक्ष्मी इंडस्ट्रीज, श्रीगणेश इंटरप्राइजेज आदि नामों से नया बाजार में बैंक खाते खोले।
इन बैंक खातों में 34 करोड़ रुपये के पुराने नोट जमा कराए गए। ये दोनों आरोपी नया बाजार में सेल्स टैक्स बचाने के लिए कमीशन पर काम करते थे। ये व्यापारियों को फर्जी बिल देते थे। इनके कब्जे से फर्जी कागजात बरामद किए गए हैं। राजकुमार गोयल(47) शिव नगर, हिंदू कॉलेज के पास, सोनीपत, हरियाणा और रंजीत (29) झारखंड का रहने वाला है।