{"_id":"6ee4c95db363eb0238a580858af242cc","slug":"30-minutes-8-dacoits-hostile-brothers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 मिनट 8 डकैतों से जूझे तीन भाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
30 मिनट 8 डकैतों से जूझे तीन भाई
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Tue, 22 Dec 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीकरी कला गांव में रविवार रात 8 नकाबपोश बदमाशों ने डकैती डाली। तीन भाइयों को तमंचे और चाकू के बल पर बंधक बनाकर दो लाख कीमत के जेवरात और 50 हजार रुपये लूट लिए।
बदमाशों से तीनों भाई करीब आधा घंटे तक जूझे भी। हाथापाई में दो भाई तमंचे की बट और तीसरा छर्रे लगने से घायल हो गया। बदमाश फायरिंग करते हुए भाग गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बदमाशों की तलाश में लाइसेंसी हथियारों से फायरिंग की।
बदमाशों की तलाश के दौरान ग्रामीणों को काजमपुर रेलवे फाटक के पास से लूटा गया चांदी का गिलास, कंबल, टार्च और चांदी के तस्वीर मिली। पुलिस ने छानबीन की तो बदमाशों का तमंचा, तीन खोखे, जूते, लोहे की रॉड पड़ी मिली।
विज्ञापन
पीड़ितों ने बताया कि डकैती सीकरी कला गांव के डबरिया मोहल्ला निवासी राकेश शर्मा के मकान में हुई। राकेश गाजियाबाद की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं।
रविवार को राकेश पत्नी बबीता के साथ रिश्तेदारी में गए थे। तीनों बेटे अमित, सुमित और रोहित मकान में थे। रात में करीब एक बजे बदमाशों ने सोते युवकों को दबोचकर बंधक बना लिया।
बदमाशों ने दूसरे कमरे में जाकर अलमारी का ताला तोड़ा और दो लाख कीमत के जेवरात और 50 हजार की नगदी लूट ली। इसी बीच मोबाइल छीनने पर अमित बदमाशों से भिड़ गया।
यह देख अन्य दोनों भाई भी बदमाशों पर टूट पड़े। मारपीट होते हुए बदमाश मकान के बाहर गली में आ गए और करीब 30 मिनट तक तीनों भाई बदमाशों से जूझते रहे।
बदमाशों ने अमित और रोहित को तमंचे की बट मारकर लहूलुहान कर दिया, जबकि सुमित कारतूस का छर्रे लगने से घायल हो गया।
पीड़ितों ने बताया कि बदमाश करीब पांच राउंड फायरिंग करते हुए रेलवे लाइन के किनारे भाग गए। एसएचओ दीपक शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश चल रही है। बदमाश दीवार फांदकर मकान में दाखिल हुए थे।