{"_id":"58a2cbcc4f1c1ba340d848b5","slug":"30-kg-gold-looted-in-gurugram-to-gift-girlfriend-on-valentines-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वैलेंटाइन डे पर प्रेमिका को खास तोहफा देने के लिए लूट लिया 30 किलो सोना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वैलेंटाइन डे पर प्रेमिका को खास तोहफा देने के लिए लूट लिया 30 किलो सोना
मयंक तिवारी/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Tue, 14 Feb 2017 02:55 PM IST
सार
वेलेंटाइन डे पर प्रेमिका को खास तोहफा देना चाहता था देवा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणप्पुरम गोल्ड लूट कांड का मास्टर माइंड देवा वेलेंटाइन डे पर अपनी प्रेमिका को खास तोहफा देना चाहता था। जिस समय पुलिस ने उसे दबोचा, वह प्रेमिका का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान वह एयर होस्टेस के नाम पर चुप्पी साध लेता है।
मूल रुप से गोवा की रहने वाली एयर होस्टेस से देवेंद्र उर्फ देवा की चार साल पुरानी दोस्ती है। इस बार वेलेंटाइन डे पर वह उससे मिलकर खास तोहफा देना चाहता था। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद वह शाम की फ्लाइट से अहमदाबाद चला गया।
विज्ञापन
वहां पर उसकी गर्ल फ्रेंड ने ही उसके लिए होटल में कमरा बुक कराया था। पुलिस को जब तक उसकी लोकेशन का पता चला, तब तक वह चार सिम कार्ड यूज कर चुका था। नया सिम कार्ड दिलाने में एयर होस्टेस का नंबर भी जुड़ा है।
विज्ञापन
विकास की गर्लफ्रेंड कॉल सेंटर में करती है काम
जिस समय गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची, उसकी प्रेमिका एयरपोर्ट पर नहीं थी। वह ड्यूटी पर जा चुकी थी। पुलिस की मानें तो उन्हें एयर होस्टेस की तलाश ही नहीं थी। आखिरी समय पर देवा का मोबाइल बंद था। उस दौरान पुलिस टीम ने अहमदाबाद में अलग-अलग होटलों की खाक छानी।
पुलिस टीम मायूस होकर एयर होस्टेस से मिलने अहमदाबाद एयरपोर्ट जा पहुंची। इसी बीच देवा का मोबाइल ऑन हुआ और पुलिस को उसकी लोकेशन होटल की मिल गई। पुलिस टीम ने होटल पहुंच कर उसे दबोच लिया।
लूट कांड में शामिल विकास गुप्ता भी अपनी गर्लफ्रेंड को खास तोहफा देने वाला था। डीएलएफ क्षेत्र में पीजी में रह कर कॉल सेंटर में काम करने वाली युवती से उसकी दोस्ती थी। जिसे उसने लूट के विषय में कुछ नहीं बताया था। इतना जरूर कहा था कि इस बार वेलेंटाइन डे को खास तोहफा देगा।