{"_id":"dc6785b94e7ba0daadbdf89f52227df2","slug":"3-crook-arrests-in-loot","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन 3 लुटेरों की कहानी पढ़कर चौक जाएंगे आप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इन 3 लुटेरों की कहानी पढ़कर चौक जाएंगे आप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 10 Feb 2014 03:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हौजखास इलाके में डॉक्टर का अश्लील वीडियो बनाकर लूटपाट करने के आरोप में राष्ट्रीय स्तर के शूटर समेत तीन आरोपियों को दबोचा है। इनकी पहचान शूटर संदीप सिंह बुंदरल (22), सिद्धार्थ (28) और राहुल (26) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया माल और अश्लील वीडियो बरामद किया है। सिद्धार्थ और राहुल सगे भाई हैं। सिद्धार्थ पर हौजखास थाने में एक किशोरी को अगवा करके हरियाणा में शादी के लिए बेचने का मामला भी दर्ज है।
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव के अनुसार, सूचना मिली थी कि हौजखास में पांडव नगर निवासी डॉक्टर रंजीत वर्मा के साथ लूटपाट करने वाले बदमाश कोहाट मेट्रो स्टेशन के पास आने वाले हैं। मौके से पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शादी करने को कहा तो बोला, 'तेजाब डाल दूंगा'
जांच में पुलिस को पता चला कि राहुल की किसी जानकार के जरिये डॉक्टर से पहचान हुई थी। 28 जनवरी को राहुल ने फोन करके डॉक्टर को मस्जिद मोठ, साउथ एक्स इलाके में बुलाया। यहां राहुल, सिद्धार्थ और संदीप ने डॉक्टर से 16 हजार रुपये, एटीएम, क्रेडिट कार्ड, दो मोबाइल और लैपटॉप लूट लिए।
वारदात के दौरान बदमाशों ने रंजीत का अश्लील वीडियो भी बना लिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत हौजखास थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस के शिकंजे में आने के बाद संदीप ने बताया कि उसने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत की ओर से हिस्सा लेकर मेडल भी जीते हैं।
संदीप जम्मू एंड कश्मीर पुलिस में हवलदार था। 2010 में नौकरी छोड़ने के बाद वह अहमदाबाद की एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहा था। जबकि सिद्धार्थ किशोरी के साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रहा था। बाद में उसने कुछ लोगों को साथ किशोरी को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में शादी के लिए बेच दिया था।